बॉलीवुड स्टार्स का हॉलीवुड में जाना एक बड़ी बात मानी जाती है। कई स्टार्स ने अपने काम के झंडे गाड़े है हॉलीवुड में। इरफान खान, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, और अब आलिया भट्ट भी अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। आलिया भट्ट के आलावा बॉलीवुड से एक और नाम सामने आ रहा है जो इस साल अपना हॉलीवुड सफर शुरू करने वाले है। हम यहाँ बात कर रहे है फरहान अख्तर की।

एक्टर, राइटर, सिंगर, प्रोडूसर फरहान अख्तर बॉलीवुड में एक अच्छा खासा नाम रखते है। फरहान बॉलीवुड लिरिसिस्ट जावेद अख्तर के बेटे है। फरहान ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मो में काम किया है। उनकी फिल्मो में से ऋतिक रोशन के साथ ‘ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा’ और ‘मिल्खा सिंह’ अब तक की सबसे बड़ी फिल्मो में से एक है। फरहान अख्तर अब अपना हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले है।
सुनने में आया है की फरहान मार्वल यूनिवर्स की फिल्म ‘Ms मार्वल’ में cameo करते नज़र आएंगे। फरहान अख्तर जिस सीरीस का हिस्सा होंगे उसमे इमान वेल्लानी और अरामिस नाइट, सागर शेख, ऋष शाह, जेनोबिया श्रॉफ, मोहन कपूर, मैट लिंट्ज़, यास्मीन फ्लेचर, लैथ नाकली, अजहर उस्मान, ट्रैविना स्प्रिंगर और निमरा बुका जैसे नाम भी शामिल हैं।

हालाँकि इस सीरीस में फरहान क्या रोल प्ले करेंगे उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। ऐसा कहा गया है की फरहान अख्तर इस सीरीस में gust अपीयरेंस देते नज़र आएंगे।

हॉलीवुड की मोस्ट वाटचेड सीरीस में से एक है मार्वल सीरीस। इंडिया में भी इस सुपर हीरो सीरीस की बहुत फैन फोल्लोविंग है। ‘Ms मार्वल 8 जून को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी। मार्वल सीरीस की पहली फिल्मे भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। अब देखना होगा की फरहान अख्तर इस सीरीस से किस तरह लोगो का दिल जीतते है।


Download Android App
Download iOS App



