सलमान खान की सुपरहिट सीरीज ‘दबंग’ के पहले पार्ट में मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ काफी लोकप्रिय साबित हुआ था। मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान ने दबंग सीरीज की पिछली दोनों फिल्म को प्रोडयूस किया था।

लेकिन अब मलाइका कहना है कि इस सीरीज की तीसरी फिल्म दबंग 3 से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इससे अलग हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने पानी पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी बातें शेयर की।

सलमान और सोनाक्षी की इस सुपरहिट फिल्म का तीसरा पार्ट ‘दबंग 3’ की शूटिंग चल रही है और इसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। हाल में मलाइका से पूछा गया कि क्या वह ‘दबंग 3’ को भी प्रोड्यूस कर रही हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘नहीं, मैं इस फिल्म में शामिल नहीं हूं।

मलाइका ने आगे कहा इस फिल्म से जुड़े सभी लोग काफी आगे बढ़ चुके हैं और मैं केवल फिल्म से जुड़ सभी लोगों को ऑल द बेस्ट विश करती हूं।’ मलाइका अभी तक फिल्म प्रोडक्शन से दूर नहीं हुई हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी कंपनी में कुछ बेहतरीन कॉन्टेंट को प्रोड्यूस करना चाहती हूं। हो सकता है कि मैं एक शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूस करूं या कुछ और लेकिन अभी तुरंत नहीं। मेरे पास बहुत सारे आइडिया हैं और मैं उन्हें आगे ले जाने के लिए समय ले रही हूं। दरअसल, यह मेरी जिंदगी का बेस्ट टाइम है।’

मलाइका ने बताया , “आजकल किसी भी महिला के लिए 40 की उम, के बाद ही लाइफ शुरू होती है। यह एक ऐसी उम, होती है जिसमें किसी भी महिला को बिना काम की समझा जाता है। आज कोई भी महिला इस उम, में खुद को ज्यादा फ्री महसूस करती है।’

आपको बात दें इन दिनों मलाइका अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है और हाल ही में अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका से अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर कबूल किया था।


Download Android App
Download iOS App



