Malti Farrhana Fight: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में जैसे-जैसे फिनाले की घड़ी करीब आती जा रही है, घर का माहौल और भी गरमाता होता नजर आ रहा है। कंटेस्टेंट्स अब खुलकर अपनी एग्रेसिव साइड दिखा रहे हैं। वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड्स में लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच हो रही बहस और लड़ाई लोगों का ध्यान अपनी और खींच रही है। इसी के साथ ही अब सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है, जहाँ मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच ज़बरदस्त लड़ाई होती दिखाई दे रही है, जिसके बाद घर का माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
Malti chahar aggression: मालती चाहर को दिखा एग्रेसिव रूप

कुछ ही दिनों पहले ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच भयंकर झगड़ा हुआ था। इस बहस में अशनूर ने तान्या को लकड़ी का फट्टा तक मार दिया था, जिसके बाद घर में काफी हंगामा मचा। इतना ही नहीं मालती को भी नॉमिनेशन टास्क के दौरान तान्या को थप्पड़ मरते हुए देखा गया था। हैरानी की बात ये है कि इसकी गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि मालती चाहर के एग्रेसिव रवैये की वजह से घर में नया विवाद खड़ा हो गया है।
Malti Farrhana Fight: मालती और फरहाना के बीच हुई तकरार
Tomorrow’s promo: It’s Malti Chahar vs Farrhana Bhatt AGAINNN! 🔥
Did Malti actually KICK Farrhana’s leg?pic.twitter.com/gFIIiFUjt3
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 27, 2025
बिग बॉस के सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि फरहाना भट्ट घर की टेबल पर पैर रखकर बैठी थीं और उसी टेबल पर मालती का सामान भी रखा हुआ था। इस दौरान मालती ने फरहाना से शांति से अपना पैर हटाने को कहा ताकि वह अपना सामान ले सकें। लेकिन फरहाना ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। फरहाना के इस बर्ताव के बाद मालती भड़क उठी और गुस्से में उन्होंने फरहाना के पैर पर लात मारकर उसे टेबल से नीचे कर गिरा दिया। कंटेस्टेंट्स की इस हरकत ने देखते ही देखते पूरे घर का माहौल बिगाड़ दिया और छोटी सी बात का बड़ा मुद्दा बन गया है।
Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा ने किया कमेंट

मालती के गुस्से के बाद फरहाना भी पीछे नहीं हटीं और उन्होंने टेबल को ज़ोर से नीचे पटक दिया। यह देखकर पास में बैठे शहबाज बदेशा भी चौंक गए और बोले “तुम दोनों ऐसे लड़ रहे हो, जैसे लड़के भी नहीं लड़ते।” इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। फरहाना ने मालती को धमकी देते हुए कहा कि वह उन्हें लात मारकर घर से बाहर निकाल देंगी। इसके जवाब में मालती ने भी फरहाना को जवाब देते हुए कहा कि सड़क पर रहने वाले लोग भी फरहाना से बेहतर होते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि फरहाना इस शो में आखिर कर क्या रही हैं।

इसके साथ ही मालती ने यह भी कहा कि वह टेबल साफ कर रही थीं और फरहाना ने जानबूझकर ही टेबल पर पैर रखा था। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि घरवाले भी दंग रह गए और माहौल शांत करवाने की कोशिश करने लगे।
पहले भी भड़क चुकी मालती
यह पहली बार नहीं है जब मालती चाहर की किसी कंटेस्टेंट से इतनी बड़ी लड़ाई हुई हो। कुछ दिन पहले उनकी झड़प तान्या मित्तल से भी हुई थी। उस वक्त गुस्से में मालती ने तान्या को थप्पड़ मारने तक की कोशिश की थी, लेकिन तान्या झुक गई थीं और थप्पड़ लगने से बच गईं। इस घटना के बाद घरवालों ने मालती को खूब फटकार लगाई थी, जिसके चलते वह फूट-फूटकर रोने भी लगी थीं।

वहीं अब ऐसा लग रहा है कि बीते हफ्ते मिली फटकार का असर मालती के मन में अब भी है और वह घरवालों के साथ लड़कर अपनी भड़ास निकालती दिख रही हैं। वहीं फरहाना और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बढ़ती अनबन से घर का माहौल और ज्यादा स्ट्रेस्फुल बना दिया है।
फिनाले से बढ़ा ड्रामा

बिग बॉस 19 का अब कुछ ही दिनों दूर है और हर कंटेस्टेंट खुद को मजबूत दावेदार साबित करने में लगा है। ऐसे में झगड़े, टास्क में लड़ाई और पर्सनल कमेंट्स अब एक आम बात बन चुकी हैं। देखना होगा कि मालती और फरहाना की यह लड़ाई बीबी 19 में क्या नया मोड़ लेकर आती है और क्या यह विवाद आने वाले एपिसोड्स में किसी बड़े फैसले की वजह बनता है या नहीं?
ये भी पढ़ें: Primitive War Ott Release Date : Primitive War में जंगल, डर और डायनासोर का धमाका अब OTT पर

















