सर्दियों में Immunity को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें घी और गुड़, जानें 5 फायदे

Summary :

Ghee and Jaggery Benefits: गुड़ और घी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खान-पान रखना  बेहद ज़रूरी है। गलत खान-पान हमारी सेहत को काफी प्रभावित करता है। इसलिए लोग अक्सर खाने के बाद कई ऐसी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाते हैं, जिससे खाना आसानी से पच सके और सेहत को भी फायदा मिल सके। आमतौर पर खाने के बाद लोग सौंफ खाते हैं, ताकि खाना पचाने में आसानी हो सके, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के बाद घी और गुड़ का सेवन करने से भी…

Ghee and Jaggery Benefits: गुड़ और घी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खान-पान रखना  बेहद ज़रूरी है। गलत खान-पान हमारी सेहत को काफी प्रभावित करता है। इसलिए लोग अक्सर खाने के बाद कई ऐसी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाते हैं, जिससे खाना आसानी से पच सके और सेहत को भी फायदा मिल सके।

आमतौर पर खाने के बाद लोग सौंफ खाते हैं, ताकि खाना पचाने में आसानी हो सके, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के बाद घी और गुड़ का सेवन करने से भी आपकी सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज हम आपको बताएंगे गुड़ और घी खाने के अनोखे फायदों के बारे में।

Ghee and Jaggery Benefits: सर्दियों में घी और गुड़ को खाने के फायदे 

Ghee and Jaggery Benefits
Ghee and Jaggery Benefits (Source: social media)

पाचन होगा बेहतर

रोजाना खाने के बाद घी और गुड़ का सेवन करने से ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग को दूर करने में मदद मिलती है, जिससे आप ज्यादा हल्का और आरामदायक महसूस करते हैं और पाचन भी बेहतर रहता है।

एनर्जी को बढ़ाए

गुड़ रिफाइंड शुगर का एक हेल्दी ऑल्टरनेटिव होता है, जिसकी वजह से खाने को पचाने में मदद मिलती है। इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर में बढ़ोतरी नहीं होती है। जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। वहीं, घी में एक हेल्दी फैट होता है, जो खाने के बाद आने वाली सुस्ती को रोकता है।

Winter energy foods
Winter energy foods (Source: social media)

बॉडी डिटॉक्स करे

घी और गुड़ बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं। रोजाना खाने के बाद अगर आप भी इसका सेवन करते हैं, तो यह शरीर को अंदर से साफ़ करने में मदद करता है, जिसकी वजह से यह डिटॉक्सिफिकेशन के लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित होता है।

जोड़ों का दर्द कम करे

घी और गुड़ दोनों ही अपने एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से जोड़ों के दर्द और जकड़न को कम कर सकते हैं।

Benefits of jaggery in winter
Benefits of jaggery in winter (Source: social media)

हार्ट हेल्थ बेहतर बनाए

खाने के बाद घी और गुड़ को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपकी हार्ट हेल्थ काफी अच्छी होती है। सीमित मात्रा में घी गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। वहीं, गुड़ में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Also Read: सर्दी में दुबलेपन से पाएं छुटकारा! वज़न बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 Super Dry Fruits, जानें इनके फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।