टीवी सीरियल और हिंदी फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा मालवी मल्होत्रा पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ है। इस बीच हैरान कर देने वाली बात यह हुई अभिनेत्री पर यह हमला उनके पुराने दोस्त ने किया,जिसके बाद मालवी को फौरान अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इतना ही नहीं हमलावार ने अभिनेत्री पर चाकू से एक दो बार नहीं बल्कि 3 बार वार किया है।

मालवी पर इस भयानक हमले के बाद उनका मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल मालवी के इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबर यह भी है कि यह घटना सोमवार की रात को हुई है। चाकू से इस तरह हमला करने के पीछे का कारण है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है।

बता दें,मालवी मल्होत्रा तेलगू और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वहीं टीवी शो में उन्होंने उड़ान सीरियल में काम किया है। अभिनेत्री डीएवी सीपीएस स्कूल की स्टूडेंट है। साथ ही उन्होंने मुंबई से 6 महीने का एक्टिंग कोर्स किया है। वैसे एक्टिंग करने के अलावा मालवी कविताएं लिखने की भी शौकीन हैं।


Download Android App
Download iOS App



