मॉडल मंदाना करीमी एक बार फिर से अपनी कुछ हॉट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने दरअसल अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बैडरूम से तस्वीरें शेयर की। तो बस फिर क्या था इसी तस्वीर पर अदाकारा बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। इसके बाद मंदाना करीमी गुस्से से भर उठी और उन्होंने वीडियो शेयर कर पोस्ट में ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब भी दिया।

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
बता दें कि मंदना करीमी अक्सर अपनी बोल्ड इमेज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं इन्हीं तस्वीरों की वजह से एक्ट्रेस अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह अंडरगारमेंट्स और शर्ट पहने दिख रही हैं। लोगों इस फोटो पर भद्दे कॉमेंट्स किए हैं। इस पर मंदना ने वर्कआउट के बाद का वीडियो शेयर करके ट्रोल्स को जवाब दिया है। उन्होंने गुस्से में ये तक कहा कि हां उनके पास वो सब है जो तुम्हारी मां के पास है।

पहले भी लगा चुकीं है ट्रोल्स की क्लास
इस लाइव वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया मैंने अभी अपना वर्कआउट खत्म किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस के हालचाल लिए। इसके बाद मंदना ने कॉमेंट करने वालों को भी जवाब दिया। बता दें यह कोई पहेली बार नहीं जब मंदना ट्रोल्स पर भड़की हैं।

क्योंकि इससे पहले भी वो बिकीनी पहनने पर ट्रोल हो चुकीं है और तब भी मंदना ने इसका ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था और कहा मैं बिकीनी पहनती हूं और हां मैं मुस्लिम हूं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं बुरी इंसान हूं। मुझे इन ट्रोल्स पर हंसी आती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मंदाना करीमी बिग बॉस 9 में नजर आई थीं। इसके बाद वह क्या सुपर कूल हैं फिल्म में भी दिखी थीं। इसके अलावा वह मीटू के जरिए भी चर्चा में आई थीं।


Download Android App
Download iOS App



