मंदना करीमी कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत के बहुचर्चित रियलिटी शो
लॉकअप में दिखाई दी थीं। शो में मंदना ने एक के बाद एक कई हैरान करने वाले खुलासे
किए थे। उस दौरान वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती थी। हालांकि अब एक बार फिर
मॉडल और एक्ट्रेस मंदना लाइमलाइट में छाई हुई हैं।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह
बुर्का पहने जमकर कमर मटकाती दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस के हिजाब में डांस करने को
लेकर कुछ लोग काफी नाराज हो गए है और उनकी इस हरकत को लेकर ट्रोलर्स ने उन्हें
ट्रोल करना भी शुरु कर दिया है।
मंदना करीमी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो
में एक्ट्रेस बुर्का पहने किसी शॉपिंग मॉल में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा
सकता है कि वह अचानत शॉपिंग करते-करते ट्वर्क्स करने लगती हैं। आखिरी में वह अपने
चेहरे से पर्दा हटाते हुए जीभ दिखाने लगती है।
हालांकि लोगों को एक्ट्रेस का यह अंदाज बिल्कुल रास नहीं आया है। इस वीडियो के
कॉमेंट सेक्शन में लोग उन्हें जमकर खरी-कोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,
‘इस तरह से हिजाब का मजाक मत उड़ाओ। ऐसा कुछ
करने से पहले एक बार सोचो।‘ कई लोगों ने तो
ये भी लिखा है कि वो मंदाना को हिजाब का मजाक उड़ाने की वजह से उन्हें इंस्टाग्राम
से अनफॉलो कर रहे हैं।
बता दें कि मंदना का जन्म तेहरान में एक मुस्लिम फैमिली में हुआ था। उन्होंने
कई बॉलिवुड मूवीज में काम किया है। वो रिएलिटी शो ‘बिग बॉस‘ के 9वें सीजन में
भी नजर आ चुकी हैं और सेकेंड रनरअप भी थीं। मंदना ने साल 2016 में बॉयफ्रेंड गौरव
गुप्ता से शादी की थी, जो मुंबई में एक
बिजनसमैन हैं। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा नहीं चली, एक्ट्रेस ने पति और उसकी फैमिली पर घरेलू हिंसा का आरोप
लगाते हुए साल 2021 में तलाक ले लिया।


Download Android App
Download iOS App




.jpg)






