बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ खान इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। वही शाहरुख़ की पत्नी गौरी खान भी इंडस्ट्री में एक जानी-मानी हस्ती हैं। दोनों ने अपने खुद के मेहनत और जज़्बे आज इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल किया हैं। वही जितना इंडस्ट्री में इन दोनों का नाम चलता हैं। उतना ही नाम इनके आलीशान से बंगले मन्नत का भी हैं। लोगों की सिर्फ एक ख्वाहिश होती हैं की वो एक बार मन्नत के बाहर जाकर अपनी एक तस्वीर ले सके।

लेकिन क्या आपको पता हैं की मन्नत का रिमोट कंट्रोल किसके हाथों में हैं? अब आप सोच रहे होंगे की गौरी खान के ही हाथों में होगी। तो आपको बता दे की आप गलत सोच रहे हैं। मन्नत का रिमोट कंट्रोल ना ही शाहरुख़ खान के हाथों में हैं,ना ही गौरी खान के। बल्कि इसके बंगले की पूरी जिम्मेदारी कोई और ही निभाता हैं।और ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद गौरी खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है।

दरअसल हाल ही में एनीडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में गौरी खान ने बताया कि मन्नत किसके इशारों पर चलता है। वो कोई और नहीं बल्कि गौरी की मां सविता छिब्बा हैं, जो दिल्ली में रहती हैं। गौरी ने बताया कि उनकी मां के द्वारा मन्नत को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल किया जाता है। उन्होंने कहा, “वो घर के स्टाफ के साथ कनेक्ट रहती हैं, व्हाट्सएप के जरिए तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। घर का ये हिस्सा गंदा है, इस हिस्से में सफाई की जरुरत है. ये सब चलता रहता है। वो इन सब में खुद को व्यस्त रखी हैं और मेरे स्टाफ को नियंत्रित करती रहती हैं.”

इस बातचीत में गौरी ने आगे कहा कि उनकी मां मैसेज और फोन कॉल के जरिए उनके घर को रिमोट कंट्रोल करती हैं। मां से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है. वहीं आखिर में गौरी ने कहा है कि वो बेहद ही मदद करने वाली हैं।

वेल अब तो हम यही कहेंगे की शायद इतने अच्छे से कंट्रोल करने की वजह से ही शायद मन्नत आज के समय में सिर्फ एक बंगलो नहीं है, बल्कि एक टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है।


Download Android App
Download iOS App



