प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) दीपावली (Deepavali 2022) की पूर्व संध्या (23 अक्टूबर) पर अयोध्या का दौरा करेंगे। अयोध्या पहुंच प्रधानमंत्री भगवान रामलला विराजमान की पूजा करेंगे, इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी सरयू नदी के नए घाट पर आरती में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा सरयू नदी के भव्य दीपोत्सव (Deepotsav 2022) समारोह की शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन के दौरान श्रीराम मंदिर और अयोध्या के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी।
उत्तराखंड : प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मंदिर के दर्शन, धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण
बता दें कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पेढ़ी घाट पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन होता है। इस साल अयोध्या में 23 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। क्योंकि इस बार प्रधानमंत्री खुद इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं, तो यूपी सरकार दीपोत्सव को भव्य बनाने में कोई कसार नहीं छोड़ना चाहती।
CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव और पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी लगभग 3 घंटे तक अयोध्या में रहे। राम कथा पार्क के राज्याभिषेक मंच से लेकर राम की पैड़ी, सरयू तट, साकेत महाविद्यालय, राम जन्मभूमि निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि इस साल दिवाली पर अयोध्या में 17 लाख मिट्टी के दीपक जलाएं जाएंगे। इसके साथ ही बीते साल अयोध्या में 9 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए थे। वहीं बात करें साल 2020 की तो रामनगरी में 5.84 लाख दीपक जलाए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



