अपने गुस्सा आने की बात पर Manoj Bajpayee ने किया ये बड़ा खुलासा, अपने शॉर्ट टेंपर होने पर कहा- ‘मैं जिस बैकग्राउंड में बड़ा हुआ था…’

Summary :

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने गुस्सैल स्वभाव के बारे में बात की जिसमे एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में निगेटिव रोल क्यो किए थे और साथ ही उन्होंने अपने गुस्से की आदत को कैसे ओवरकम किया।

मनोज बाजपेयी जिनका नाम बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों की गिनती में होता हैं। मनोज वाकई में इतने टैलेंटेड एक्टर हैं की वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। मनोज ने हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि ओटटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी दमदार अदाकारी से अपना सिक्का जमा रखा हैं। हालांकि अपनी पॉपुलैरिटी और जबरदस्त टैलेंट के बावजूद एक्टर एकदम लो प्रोफाइल रहना ही पसंद करते हैं। 
53 साल के मनोज की ओटीटी पर लेटेस्ट रिलीज गुलमोहर थी जिसकी काफी सराहना हो रही है। इन सबके बीच एक्टर ने हाल ही में अपने गुस्से के इश्यू पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने इसे कंट्रोल किया। तो चलिए जानते हैं उन्होंने कैसे अपनी इस आदत पर ओवरकम किया। 
अपने शॉर्ट टेंपर होने को लेकर मनोज ने किया ये बड़ा खुलासा 
न्यूज 18 के एक सम्मेलन में मनोज ने अपने शॉर्ट टेंपर होने पर खुलकर बात की और कहा, “हां, मैं शॉर्ट टेंपर हूं जिस तरह की बैकग्राउंड में मैं बड़ा हुआ था मैं सबसे बड़ा बेटा था. 5-6 भाई-बहनों के साथ सबसे बड़े बेटे के रूप में ये आपको बिल्कुल पिता जैसा बना देता है. बड़ा बेटा चाहे 12 साल का हो उसे जिम्मेदारियों का बोझ उठाना ही पड़ता है. चाहे उसे उन जिम्मेदारियों का एहसास कराया जाए या नहीं. वह ऑब्जर्व कर सकता है और उस सेल्फ रिलाइजेशन को हासिल करने की मैच्योरिटी रखता है. तो गुस्सा मेरा बहुत स्ट्रांग इमोशन हुआ करता था. पिछले कुछ सालों से इसमें बहुत कमी आई है.”
अपने करियर के शुरुआत में निगेटिव रोल करने को लेकर क्या बोले मनोज?
मनोज ने अपने करियर की शुरुआत में कई निगेटिव रोल किये जिसपर अब उन्होंने कई बातें बताई। उन्होंने इन रोल्स को करने को लेकर अब खुलकर बात की और कहा कि यह प्योरली इंसीडेंटल था। साथ ही उन्होंने कहा, “जब मैं मुंबई गया तो मैं वहां खलनायक बनने नहीं गया था। मैं उस प्रोजेक्ट में एक अच्छा और सम्मानजनक रोल चाहता था जिसमें मैं अपना काम दिखा सकूं। मैंने पहले 10 साल तक दिल्ली में थिएटर किया था और जब आप मुंबई आते हैं और आप मेकर्स और डायरेक्टर्स के दरवाजे खटखटाने लगते हैं तो आपसे कोई नहीं पूछता कि आपने क्या किया है या आपने कितने समय तक थिएटर किया है। ” और इस तरह उन्होंने अपनी बात को रखते हुए सभी सवालों का जवाब दिया। 
मनोज बाजपेयी वर्क फ्रंट
अब बात करे मनोज जल्द के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही ओटीटी की बेहद सक्सेसफुल सीरीज ‘फैमिली मैन’ के सीजन 3 में नजर आएंगे। जिसके दोनों ही सीजनस को अबतक बेहद पसंद किया जा चूका हैं। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसके पहले दो सीजन भी काफी हिट रहे थे। जिसके अलावा मनोज ‘डिस्पैच’ और ‘जोरम’ में भी दिखाई देंगे। 

Desk Team