बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता बाजपेयी का निधन हो गया है। पिछले दिनों मनोज की मां गीता बाजपेयी की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन गुरुवार सुबह 80 साल की उम्र में गीता बाजपेयी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों एक्टर की मां गीता बाजपेयी की तबीयत में कुछ सुधार हुआ था। हालांकि वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में ही थी लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। हॉस्पिटल में एडिम कराए जाने के बाज मनोज भी अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर अपनी मां से मिलने दिल्ली के हॉस्पिटल पहुंचे थे।

पद्मश्री मनोज बाजपेयी अपनी मां गीता के बेहद करीब थे और उनके निधन से वो पूरी तरह टूट गए हैं। अक्सर मनोज को अपनी मां की बातों का जिक्र करते थे। एक्टर के साथ उनका पूरा परिवार इस वक्त काफी सदमें में है। मनोज बाजपेयी के घर में इस वक्त दुख का माहौल है और एक्टर इस वक्त खुद को अपने परिवार को संभालने में लगे हुए हैं।

वहीं इस बात की जानकारी फिल्म मेकर अशोक पंडित ने अपने ट्वीट के जरिए सभी के साथ शेयर की हैं। अशोक पंडित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, आपको और आपके पूरे परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं मनोज बाजपेयी आपकी आदारनिया माँ के दुखद निधन पर। ओम शांति!

आपको बता दें कि पिछले साल ही मनोज के पिता राधाकांत बाजपेयी का निधन हुआ था। एक्टर अपने माता-पिता के काफी करीब थे और उनसे अपने दिल की बातें शेयर करते थे। वहीं अपने माता-पिता की सीख मनोज इतने बड़े एक्टर बनने के बाद भी नहीं भूले हैं। एक बार इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि, जिसे सफलता नहीं मिलती है, उसे कभी बेवकूफ नहीं समझना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



