Manoj Bajpayee के पैरों में झुक गए बॉलीवुड के स्टार्स? Gangs of Wasseypur की कास्ट का हुआ कुछ ऐसा रियुनियन

Summary :

Manoj Bajpayee : बॉलीवुड में स्टार्स का पैर छूकर आशीर्वाद लेना बहुत आम बात नहीं है। हां, कभी-कभी छोटे कलाकार या नए चेहरे ऐसा करते दिख जाते हैं, लेकिन जब इंडस्ट्री के ही बड़े नाम किसी सीनियर के पैरों में झुक जाएं, तो यह नज़ारा अपने आप में खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब मनोज बाजपेयी  को देखकर अनुराग कश्यप, विजय वर्मा, विनीत सिंह और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स उनके पैरों में झुककर इज्ज़त जताने लगे। मुंबई में प्रीमियर का नज़ारा यह नज़ारा मुंबई में फिल्म Jugnuma के प्रीमियर पर देखने को मिला। रेड…

Manoj Bajpayee : बॉलीवुड में स्टार्स का पैर छूकर आशीर्वाद लेना बहुत आम बात नहीं है। हां, कभी-कभी छोटे कलाकार या नए चेहरे ऐसा करते दिख जाते हैं, लेकिन जब इंडस्ट्री के ही बड़े नाम किसी सीनियर के पैरों में झुक जाएं, तो यह नज़ारा अपने आप में खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ जब मनोज बाजपेयी  को देखकर अनुराग कश्यप, विजय वर्मा, विनीत सिंह और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स उनके पैरों में झुककर इज्ज़त जताने लगे।

Manoj Bajpayee
Manoj Bajpayee

मुंबई में प्रीमियर का नज़ारा

यह नज़ारा मुंबई में फिल्म Jugnuma के प्रीमियर पर देखने को मिला। रेड कार्पेट पर सितारे एक-एक कर पहुंच रहे थे। जैसे ही मनोज बाजपेयी एंट्री लेते हैं, पूरा माहौल बदल जाता है। फोटो सेशन के दौरान अचानक जयदीप अहलावत उनके पैरों की तरफ झुकते हैं। यह देखकर वहां मौजूद बाकी स्टार्स – अनुराग कश्यप, विजय वर्मा और विनीत सिंह – भी एक-एक कर मनोज बाजपेयी के पैरों में झुक जाते हैं।

Manoj Bajpayee
Manoj Bajpayee

क्यों मिला इतना सम्मान?

Manoj Bajpayee का नाम सुनते ही लोगों को दर्जनों शानदार रोल याद आते हैं। ‘सत्या’ का भीकू म्हात्रे, ‘शूल’ का इंस्पेक्टर, ‘अलीगढ़’ का प्रोफेसर सिरस और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का सरदार खान – ये सारे किरदार उनकी एक्टिंग के मास्टरक्लास हैं।

बॉलीवुड में बहुत कम ऐसे एक्टर्स हैं जो अपनी एक्टिंग से हीरे की तरह चमकते हों और जिन्हें हर कोई सम्मान दे। मनोज उन्हीं में से हैं। उनका स्ट्रगल सबको पता है – छोटे-छोटे रोल से शुरुआत करके उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।

Manoj Bajpayee
Manoj Bajpayee

Anurag Kashyap और Manoj Bajpayee का पुराना रिश्ता

प्रीमियर में मौजूद अनुराग कश्यप और मनोज बाजपेयी का रिश्ता भी खास है। दोनों की दोस्ती और कामकाज का सफर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से ही अमर हो गया। सरदार खान का रोल मनोज बाजपेयी के करियर का टर्निंग प्वॉइंट माना जाता है।

वासेपुर में विनीत सिंह सरदार खान के बड़े बेटे का रोल निभा चुके हैं, वहीं जयदीप अहलावत भी पहलवान के किरदार से खूब चर्चित हुए। अब जब ये सब एक साथ दिखे तो फैंस को वही वासेपुर की याद ताज़ा हो गई।

Manoj Bajpayee
Manoj Bajpayee

क्यों अलग हैं Manoj Bajpayee ?

मनोज बाजपेयी उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें स्टारडम से ज़्यादा अपने काम की परवाह है। वह बड़े बजट की मसाला फिल्मों से ज़्यादा दमदार स्क्रिप्ट्स चुनते हैं। चाहे ओटीटी हो या थिएटर, मनोज की मौजूदगी का मतलब होता है कि फिल्म में कुछ हटकर मिलेगा।

यही वजह है कि उनके जूनियर्स ही नहीं, बल्कि उनके साथ काम करने वाले बड़े डायरेक्टर और एक्टर भी उनकी इज्ज़त करते हैं।

Also Read: Jolly LLB 3 से पहले Arshad Warsi ने डायरेक्टर पर लगा दिया इल्ज़ाम, बोलें मुझे निकाल दिया था

Arpita Singh