Mardaani 3 Box Office: ‘Shocking’ गिरावट! 7वें दिन लड़खड़ाई रानी मुखर्जी की फिल्म, पहले हफ्ते में कमाए सिर्फ इतने करोड़

Summary :

Mardaani 3 Box Office Collection Day 7: रानी मुखर्जी स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में अच्छा प्रदर्शन किया है। 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद रानी मुखर्जी की फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। Mardaani 3 Box Office Collection Day 7: पहले हफ्ते में कैसी रही ‘मर्दानी 3’ की कमाई? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने पहले 6 दिनों में करीब 24.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 7वें दिन फिल्म ने लगभग…

Mardaani 3 Box Office Collection Day 7: रानी मुखर्जी स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में अच्छा प्रदर्शन किया है। 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद रानी मुखर्जी की फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 7: पहले हफ्ते में कैसी रही ‘मर्दानी 3’ की कमाई?

Mardaani 3 Box Office Collection Day 7
Mardaani 3 Box Office Collection Day 7 ( Source : Social Media )

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने पहले 6 दिनों में करीब 24.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 7वें दिन फिल्म ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब करीब 26.30 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि वीकडेज होने की वजह से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई है, लेकिन फिर भी फिल्म करोड़ों में बिजनेस कर रही है।

Mardaani 3 Collection: ‘मर्दानी 3’ की कहानी और स्टारकास्ट

Mardaani 3 Collection
Mardaani 3 Collection ( Source : Social Media )

फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनवाला ने किया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। रानी मुखर्जी एक बार फिर एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई हैं, जो 93 लड़कियों के गायब होने के पीछे छिपे नेटवर्क का पर्दाफाश करती हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिल रही है।

Rani Mukerji Mardaani 3 Earnings: ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी से तुलना

Rani Mukerji Mardaani 3 Earnings
Rani Mukerji Mardaani 3 Earnings ( Source : Social Media )

1. पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में:1. मर्दानी (2014) – 22.87 करोड़ रुपये
2. मर्दानी 2 (2019) – 28.05 करोड़ रुपये
3. मर्दानी 3 (2026) – 26.30 करोड़ रुपये

इस तरह ‘मर्दानी 3’ ने पहले पार्ट को पीछे छोड़ दिया है और फ्रेंचाइजी की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Mardaani 3 Total Box Office Collection: क्या आगे बढ़ेगी कमाई?

Mardaani 3 Total Box Office Collection
Mardaani 3 Total Box Office Collection ( Source : Social Media Z)

फिल्म की कहानी, मजबूत महिला लीड और एक्शन की वजह से दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला, तो फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिल सकता है।

Read More: Elvish Yadav Engagement: हाथ में 1 Diamond की अंगूठी, जिया शंकर संग फोटो ने उड़ाई …

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।