Marvel Studios ने किया अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कौनसी फिल्म कब रिलीज होगी

Summary :

मार्वल स्टूडियोज ने अपना करीब साढ़े तीन मिनट का एक वीडियो पूरी दुनिया में फैले उसके फैंस के लिए जारी किया है। जिसे देखने के बाद लोगों ने इस फिल्मों को देखने की प्लानिंग भी शुरू कर दी है। इस वीडियो में रिलीज के महीनों का ऐलान किया गया है।

सोमवार को मार्वल स्टूडियोज ने अपने चौथे फेज की फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मार्वल स्टूडियो ने एक वीडियो के जरिए बताया कि वो आने वाले कुछ महीनों में कई सारी फिल्में रिलीज करेगा। इस वीडियो में मार्वल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एटर्नल्स’ की भी झलक दिखाई गई। इस फिल्म में एंजेलिना जोली, सलमान हायेक, रिचर्ड मैडेन और कुमैल नैन्जियानी जैसे स्टार्स दिखेंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन ऑस्कर विनर डायरेक्ट क्लाई झाओ कर रही हैं।
अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि कौनसी फिल्म कब रिलीज होगी। अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए मार्वल स्टूडियो ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए मार्वल ने लिखा, ‘ये दुनिया बदल और विकसित हो सकती है लेकिन एक चीज जो कभी नहीं बदलेगी, वो ये है कि हम एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं।’ 


फिल्म ब्लैक विंडो की झलक में इसकी रिलीज को जुलाई 2021 में बताया गया है. जो एक धमाकेदार एक्शन फिल्म है। इसके अलावा दूसरी फिल्म शैंग-ची का भी टीजर है जिसमें एक्शन का शानदार तड़का लगाया गया है। ये फिल्म सितंबर 2021 में रिलीज होगी।


ऐंजेलिना की फिल्म इटरनल्स अक्टूबर 2021  में थिएटर्स में आएगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमा हायक भी नजर आएंगी, जो 53 साल की हो चुकी हैं और उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।

वो आज भी जमकर स्टंट्स वाली फिल्में कर रही हैं। मार्वेल ने इसके लिए एक सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाया है जिसके तहत उसमें हॉलीवुड के बड़े स्टार्स को साइन किया गया है। मार्वेल के इस वीडियो को देखकर कोई शक नहीं रह जाता है कि वो ही दुनिया की अब सबसे बड़ी फिल्म प्रोड्यूसर कंपनी है। 
स्पाइडरमैन – नो वे होम को दिसंबर 2021  में रिलीज करने का प्लान है। डॉक्टर स्ट्रेंज को मार्च 2022  के लिए शेड्यूल किया गया है। थोर लव एंड थंडर मई 2022  में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। द मार्वल्स जुलाई 2022  में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एंटमैन फरवरी 2023 के लिए शेड्यूल्ड है। गार्डियन ऑफ गैलेक्सी वोल्यूम 3 मई 2023 में आएगी। 

Desk Team