मास्टर माइंड विकास गुप्ता फिर होंगे बिग बॉस के घर से बेघर, ये एक्स कंटेस्टेंट लेगा एंट्री

Summary :

बिग बॉस के मास्टर माइंड कहलाने वाले विकास गुप्ता फिर से घर से बाहर जा सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विकास की तबीयत ठीक न होने की वजह से वो शो से चल जाएंगे। इतना ही नहीं विकास की जगह मनु पंजाबी शो में फिर से कमबैक कर सकते हैं।

बिग बॉस 14 दर्शको को लगातार एंटरटेन करने में लगा हुआ है। इस शो से फैंस शुरू से ही जुड़े हुए है। हर हफ्ते बिग बॉस के घर में नए- नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते है। ये शो ऑडियंस को सरप्राइज करने में फेल नहीं हो रहा। जैस्मिन भसीन के एविक्शन से लोग अभी उभर भी नहीं पाए है की अब एक बड़ा झटका ऑडियंस को लगने वाला है। 
जी हां, अब ‘बिग बॉस’ में एक और ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस के मास्टर माइंड कहलाने वाले विकास गुप्ता फिर से घर से बाहर जा सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विकास की तबीयत ठीक न होने की वजह से वो शो से चल जाएंगे। इतना ही नहीं विकास की जगह मनु पंजाबी शो में फिर से कमबैक कर सकते हैं।
दरअसल, इससे पहले बिग बॉस 14 में चैलेंजर बनकर आए मनु पंजाबी भी शो से बाहर जा चुके हैं। उन्हें भी हेल्थ इश्यू की वजह से शो छोड़ना पड़ा था। वहीं विकास को भी लंबे समय से ये कहते हुए सुना जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। यही वजह है कि उनके शो छोड़ने की खबरें आ रही हैं।
आपको बता दें कि अगर विकास गुप्ता शो छोड़कर जाते हैं तो ये दूसरे बार होगा जब वो बिग बॉस हाउस से बाहर होंगे। इसके पहले विकास को सज़ा के तौर पर घर से निकाला गया था। अर्शी ख़ान से तू-तू मैं-मैं होने के बाद विकास ने अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया था, जो कि बिग बॉस के घर का नियम उल्लंघन था। इस वजह से ख़ुद बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था।

Desk Team