बिग बॉस का गेम फिनाले वीके तक पहुंच चुका है और शो के मास्टरमांइड कहे जाने वाले विकास गुप्ता टॉप 4 कंटेस्टेंट में मजबूती से बने हुए हैं। टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम विकास गुप्ता को बिग बॉस का विनर देखने के लिए उनके दोस्त और फैंस उनके लिए वोट की अपील करने में लगे हुए हैं। विकास पर शिल्पा शिंदे ने उन्हें भाबी जी… शो से निकलवाने का इल्जाम लगाया था। विकास की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा कंट्रोवर्सियल उनकी पर्सनल लाइफ है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।
बिग बॉस में डार्क सीक्रेट टास्क के दौरान विकास ने बताया था कि उन्होंने अपने मम्मी-पापा को अलग करा दिया था क्योंकि उनके पापा का रिलेशन उनकी मां के साथ ठीक नहीं चल रहा था। उन्हें लगा कि ऐसे रिश्ता का टूट जाना ही बेहतर है।
विकास ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बतौर विजुअल आर्टिस्ट शुरू की थी।
आज प्रोड्यूसर-राइटर विकास गुप्ता The Lost Boy Production नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं।
विकास की गिनती छोटे पर्दे के चर्चित प्रोड्यूसर्स में की जाती है। पर उनके बारे में खबरें तब ज्यादा आईं जब उन पर एक एक्टर ने ‘बैड टच’ का आरोप लगाया। मामला था साल 2015 का। तब मीडिया रिपोर्ट्स में ‘ये है आशिकी’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे सीरियल्स में बतौर एक्टर दिख चुके पार्थ समथान और उनके बीच रिलेशनशिप की बात कही गई थी।
खबरों में कहा गया कि पार्थ ने विकास को लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में विकास पर पार्थ को गलत ढंग से छूने और उनकी फीस न देने का आरोप लगाया गया था। विकास ने इस मामले में सफाई दी थी। उन्होंने बताया था कि दोनों ने पांच शोज में काम किया है। तब पार्थ ने मीडिया से कहा था, ‘प्यार तूने क्या किया’ में काम करने के दौरान मुझे 5.5 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं दिया गया’।
बता दें कि विकास कुल तीन भाई हैं. और इनके साथ वो समय-समय पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। शो में विकास अपने फ्रेंड प्रियांक और हितेन के काफी करीब थे। लेकिन अभी शो के एंड में उनकी दोस्ती शिल्पा शिंदे के साथ भी हो गई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App








