Bigg Boss 16 विनर MC Stan ने हैदराबाद में बीच में रोका कॉन्सर्ट, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

Summary :

बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम करने के बाद अब घर-घर में रैपर एमसी स्टैन को पहचाना जाता है।शो से बाहर आने के बाद एमसी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार नजर आते हैं। ऐसा ही नजारा हाल ही में एमसी स्टैन के कॉन्सर्ट में देखने को मिला. जहां रैपर ने बीच में ही अपना कॉन्सर्ट रोक दिया।

टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 16 विनर रैपर एमसी स्टैन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस का खिताब अपने नाम करने वाले रैपर ने अब घर-घर अपनी पहचान बना ली है। रैपर के चाहने वालों  की कोई कमी नहीं है और वो बिग बॉस हाउस में भी खूब देखने को मिला। रैपर की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं।
हाल ही में ऐसा ही एक नजारा रैपर के कॉन्सर्ट में देखने को मिला। जहां रैपर को देखने के लिए हजारों की भीड़ इक्कट्ठा हुई। इस दौरान रैपर की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई थी कि एमसी स्टैन को बीच में ही कॉन्सर्ट को रोकना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
दरअसल, हाल ही में हैदराबाद में रैपर एमसी स्टैन का कॉन्सर्ट रखा गया था। इस कॉन्सर्ट के कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां रैपर को अपने सामने स्टेज पर परफॉर्म करता देखने के लिए फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस दौरान रैपर ने भी अपने चाहनेवालों को अपने गानों से नाचने पर मजबूर कर दिया था।

हालांकि इस दौरान फैंस की भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि उन्हें देखकर एमसी स्टैन को बीच में ही कॉन्सर्ट को रोक दिया। कॉन्सर्ट से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एमसी अपने फैंस से कहते हैं कि आराम से आराम से, ओह आराम से भाई, कोई तो गिर गया है। ऐसा मत करो, भाई गाना रोक। 
वीडियो में रैपर आगे कहते सुनाई दे रहे हैं हैदराबाद ऐसा मत करो यार, बहुत प्यार है आप लोगों से, थोड़ा आराम से वो देखो वो गिर गया। एक के ऊपर एक भाई ऐसा मत करो, भाई तुम ठीक हो क्या। एमसी स्टैन ने फैंस को धक्का-मुक्की न करें। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो ऐसा करेंगे तो पुलिस आकर उनका शो बंद करवा देगी।
बता दें कि अपने फैंस से गुजारिश करने के बाद एमसी ने फिर से अपना कॉन्सर्ट शुरू कर दिया था। हालांकि वायरल हो रही वीडियो में इतने सारे लोगों को एमसी के लिए पागल होता हुआ देख हर कोई हैरान है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि रैपर की एक झलक पाने के लिए लोग इतने ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Desk Team