कभी अपनी एंगेजमेंट तो कभी अपनी बैचलर पार्टी के लिए, जब से ‘ये हैं महोब्बतें’ फैम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने मंगेतर चिराग बाटलीवाला को हाँ कहा हैं तब से बस सोशल मीडिया पर उन्ही के चर्चे देखने को मिलते हैं। इंटरनेट के गलियारों पर बस कृष्णा मुखर्जी ने अपनी मेहंदी नाइट की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते हुए फैंस को भी इस वेडिंग फंक्शंस में जोड़ लिया है।
.jpg)
आज उनकी शादी के सबसे पहले फंक्शन यानी मेहंदी सेरेमनी के फंक्शंस की तस्वीरें सामने आयी हैं जोकि अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती नज़र आ रही हैं। मेहँदी की वीडियोस और फोटोज खूब ट्रेंड हो रही है। अली गोनी, अनीता हसनंदानी, जैस्मिन भसीन जैसे कई बड़े टीवी सितारे कृष्णा मुखर्जी के वेडिंग बैश में शामिल होने पहुंचे हैं। कृष्णा मुखर्जी और चिराग की मेहंदी नाइट की इन तस्वीरों में दुल्हनिया का अनदेखा अंदाज देखने को मिल रहा है जिसने सबका दिल मोह लिया।
मेहँदी में हुक्का पीती दिखी स्वेगी दुल्हनिया
कृष्णा मुखर्जी को हमेशा उनके अबतक के हर फंक्शन में कुछ न कुछ अलग अंदाज़ में देखा गया हैं। उनका सबसे पहला फंक्शन एंगेजमेंट में भी वह एक फैरीटेल वाइट गाउन में नज़र आयी थी और अब कृष्णा (Krishna Mukherjee) को मेहंदी लगवाते हुए और हुक्का पीते देखे जा सकता है जिसमे दुलहनिया फुल ऑन स्वेगी मोड में नज़र आयी। दुल्हनिया के इस स्टाइल को देख अनिता हससनंदानी भी उनपर से नजरें नहीं हटा पा रही हैं।
फुल एन्जॉय करते दिखे दूल्हा-दुल्हन
कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला ने अपनी मेहंदी नाइट से पहले पूल पार्टी भी एंजॉय की थी जिसमे दोनों ने एक दुसरे संग खूब टाइम स्पेंट किया और मस्ती भी। साथ ही जहां पर यह दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए भी नजर आए थे। वायरल हो रही कई वीडियोस में आप कृष्णा मुखर्जी को डांस करते देख सकते है और कैसे दुल्हन रानी अपने हर एक फंक्शन को जी भर कर एन्जॉय कर रही हैं।
नाइंटीज के गानों पर खूब नाची कृष्णा
नाइंटीज के गानों पर दुल्हन कृष्णा मुखर्जी अपने मंगेतर के साथ खूब झूमती नज़र आई। कृष्णा मुखर्जी ने अपने वेडिंग फंक्शंस की कई वीडियोज अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस संग साझा की हैं। वायरल हो रहे इन वीडियो को देख हर कोई इन्हें दुल्हन के लिबास में देखने के लिए बेकरार नजर आ रहा है और इनके फैंस भी कपल को भर भर के शुभकामनाये दे रहे हैं।

वही दूसरी ओर ढोल की ताल पर नाचते झूमते इनके रिश्तेदार उनकी मजेदार वीडियो शेयर करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के मेहंदी आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन के लिए ग्रीन लहंगे के साथ हैवी नेकलेस कैरी किया हुआ है जो उनपर खूब जच रहा हैं। हाथों में चिराग के नाम की मेहंदी रचाए कृष्णा काफी खुश नजर आ रही थीं जो चमक उनके चेहरे पर साफ़ दिखी।
.jpg)
केवल मेहंदी नाइट की तस्वीरें ही नहीं सोशल मीडिया पर तो उनके वेडिंग प्रपोजल से लेकर एंगेजमेंट तक सभी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती देखी जा रही हैं। चिराग ने बड़े अनूठे अंदाज के साथ अपनी दुल्हनिया को शादी के लिए हां बुलवाया था और कुछ यूँ की वो ना भी ना कर सके।


Download Android App
Download iOS App



