Oscars 2026: माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकली ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

Summary :

Michael B Jordan Oscar: हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर 2026 में एक्टर माइकल बी. जॉर्डन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें फिल्म ‘Sinners’ के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया। यह उनके करियर का पहला ऑस्कर है, जिससे उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया। इस कैटेगरी में माइकल बी. जॉर्डन का मुकाबला कई बड़े सितारों से था, जिनमें टिमोथी चालमेट, इथन हॉक और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे कलाकार शामिल थे। कड़ी टक्कर के बावजूद जॉर्डन ने यह प्रेस्टीजियस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। Michael B Jordan Oscar: ‘Sinners’ के लिए माइकल बी. जॉर्डन ने जीता…

Michael B Jordan Oscar: हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर 2026 में एक्टर माइकल बी. जॉर्डन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें फिल्म ‘Sinners’ के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया। यह उनके करियर का पहला ऑस्कर है, जिससे उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया।

इस कैटेगरी में माइकल बी. जॉर्डन का मुकाबला कई बड़े सितारों से था, जिनमें टिमोथी चालमेट, इथन हॉक और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे कलाकार शामिल थे। कड़ी टक्कर के बावजूद जॉर्डन ने यह प्रेस्टीजियस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Michael B Jordan Oscar: ‘Sinners’ के लिए माइकल बी. जॉर्डन ने जीता पहला ऑस्कर

Michael B Jordan Oscar
Michael B Jordan Oscar ( Source : Social Media)

फिल्म ‘Sinners’ में माइकल बी. जॉर्डन ने जुड़वा भाइयों का किरदार निभाया है। इस अनोखे रोल में उन्होंने ‘स्मोक’ और ‘स्टैक’ नाम के दो अलग-अलग किरदारों को पर्दे पर उतारा। उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा।

ऑस्कर मंच पर अवॉर्ड लेते समय जॉर्डन काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने परिवार और फिल्म के निर्देशक रयान कूगलर का खास तौर पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है और वह आगे भी बेहतर काम करने की कोशिश करते रहेंगे।

Jessie Buckley Hamnet: ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकली बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Jessie Buckley Hamnet
Jessie Buckley Hamnet ( Source : Social Media)

ऑस्कर 2026 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आयरिश एक्ट्रेस  जेसी बकली ने जीता। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘Hamnet’ में शानदार अभिनय के लिए मिला। यह भी उनके करियर का पहला ऑस्कर है।

फिल्म में जेसी बकली ने एग्नेस शेक्सपियर का किरदार निभाया है, जो फेमस नाटककार विलियम शेक्सपियर की पत्नी थीं। उनकी इमोशनल और प्रभावशाली एक्टिंग ने जजों और दर्शकों को काफी एफेक्ट किया।

खास बात यह है कि जेसी बकली इस कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गई हैं। इससे पहले भी वह कई बड़े अवॉर्ड जीत चुकी हैं और इस साल का पूरा अवॉर्ड सीजन लगभग उन्होंने अपने नाम कर लिया।

अवॉर्ड लेते समय जेसी बकली ने अपने परिवार और साथी कलाकारों का धन्यवाद किया। उन्होंने यह अवॉर्ड दुनिया की सभी माताओं को समर्पित किया और कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है।

Best Actress Oscar 2026: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में कई फिल्मों ने रचा इतिहास

Best Actress Oscar 2026
Best Actress Oscar 2026 ( Source : Social Media)

इस साल 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘One Battle After Another’ ने बेस्ट पिक्चर का टाइटल अपने नाम किया और कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते।

इसके अलावा फिल्म ‘Sinners’ ने भी ऑस्कर 2026 में शानदार डिस्प्ले  किया। इस फिल्म को कुल चार अवॉर्ड मिले, जिनमें बेस्ट एक्टर और बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले जैसे अहम अवॉर्ड शामिल हैं।

हॉलीवुड के लिए यह साल कई ऐतिहासिक पलों से भरा रहा। नए कलाकारों ने बड़ी जीत हासिल की और कई रिकॉर्ड भी बने। माइकल बी. जॉर्डन और जेसी बकली की जीत को इस साल के ऑस्कर का सबसे फेमस और खास पल माना जा रहा है।

ऑस्कर 2026 के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर भी इन दोनों कलाकारों की काफी चर्चा हो रही है। दुनियाभर के फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं और उनकी फिल्मों को देखने की उत्सुकता भी बढ़ गई है।

Read More: Oscars 2026: Oscar 2026 में Isha Ambani का ग्रैंड डेब्यू, मुकेश अंबानी की लाडली ने फ्लोरल विंटेज गाउन-पहन…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।