मीका सिंह पहुंचे अपने गांव जहां दुल्हनों ने किया स्वागत, पिंड से की ‘स्वयंवर’ की शुरुआत

Summary :

अपने गांव पहुंचे मीका सिंह के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। जिसके बाद मीका सिंह की शादी की चर्चा जोरो पर हो रही है।

सुपरस्टार पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में पंजाब के रोपड़ में अपने अपकमिंग शो ‘स्वयंवर- मीका दी वोहटी’ के लिए एक म्यूजिक वीडियो शूट किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये लोकेशन इसलिए चुनी, क्योंकि ये उनके पैतृक गांव सहौरान के करीब है। और ऐसे में अपने गांव पहुंचे मीका सिंह के कुछ वीडियो मीका ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। जिसके बाद मीका सिंह की शादी की चर्चा जोरो पर हो रही है। हालांकि आपको बता दें कि ये सिर्फ शूटिंग का ही हिस्सा है।
आपको बता दें कि मीका ने इस बारे में कहा, “ये जगह उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि उन्होंने अपना अधिकांश बचपन रोपड़ में बिताया है। यहां से मेरी कई यादें जुड़ी हुई है। मैं यहां बड़ा हुआ हूं। मुझे इस जगह से बेहद लगाव है।” साथ ही उन्होंने आगे कहा, “जब मैं म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए लोकेशन ढूंढ रहा था, तो मेरे दिमाग में सबसे पहली बात ये थी कि क्यों न मैं अपने सफर की शुरुआत इस खूबसूरत जगह से करूं। मैंने अपनी टीम से पूछा और उन्होंने इस लोकेशन के लिए हां कर दी।”
इसी के साथ मीका सिंह ने आगे कहा, “मुझे रोपड़ में शूटिंग करके अच्छा लगा। इस जरुरी सफर को शुरू करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है।” साथ ही आपको बता दें कि मीका सिंह ‘स्वयंवर-मीका दी वोहटी’ रियल्टी शो के जरिए अपने जीवनसाथी की तलाश शुरू करेंगे। इसका प्रसारण जल्द ही स्टार भारत पर होने वाला है।

जानकारी के अनुसार, सिंगर मीका सिंह अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। इनके शो का नाम ‘स्वयंवरः मीका दी वोटी’ है। इनसे पहले रतन राजपूत, राखी सावंत और राहुल महाजन भी नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचा चुके हैं। और पिछले कुछ समय से इस शो के होस्ट को लेकर काफी चर्चा चल रही थी। कई नाम सामने आए, लेकिन अब सिंगर शान होस्ट की कुर्सी संभालते नज़र आने वाले हैं।

Desk Team