मीका सिंह ने रिलीज़ किया ‘KrkKutta’ सॉन्ग, केआरके बोले अब मेरे वीडियो का इंतज़ार करो

Summary :

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान हमेशा ही किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं। वहीं इन दिनों उनका कई लोगो से पंगा चल रहा है। जिनमे सिंगर मीका सिंह भी एक है। इन दोनों की लड़ाई जग जाहिर हो चुकी है। दोनों एक- दूसरे पर जमकर आरोप- प्रत्यारोप सोशल मीडिया पर कर रहे थे। इसी बीच अब मीका सिंह ने कमाल आर खान की धमकियों के बावजूद उन पर बना ‘केआरके कुत्ता’ नाम का नया गाना रिलीज कर दिया है।

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान हमेशा ही किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं। वहीं इन दिनों उनका कई लोगो से पंगा चल रहा है। जिनमे सिंगर मीका सिंह भी एक है। इन दोनों की लड़ाई जग जाहिर हो चुकी है। दोनों एक- दूसरे पर जमकर आरोप- प्रत्यारोप सोशल मीडिया पर कर रहे थे। इसी बीच अब मीका सिंह ने कमाल आर खान की धमकियों के बावजूद उन पर बना ‘केआरके कुत्ता’ नाम का नया गाना रिलीज कर दिया है। मीका ने 11 जून को यूट्यूब पर यह गाना रिलीज कर दिया है।


मीका सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘केआरके कुत्ता’ सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने इस नए म्यूजिक वीडियो का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों साल का मोस्ट अवेटेड गाना ‘केआरके कुत्ता’ रिलीज हो गया है। मेरे बेटे कमाल आर खान कृपया अब इस गाने पर अपना रिव्यू दें। मैंने इस गानें को बानाने में वाकई कड़ी मेहनत की है।’ इसी के साथ ही मीका ने अपने इस गाने का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है। 

इतना ही नहीं, इसमें विंदु दारा सिंह ने भी परफॉर्म किया है। गाने के जरिए मीका ने कमाल आर खान पर निशाना साधा है और उनके कई मीम्स भी इसमें शामिल किए हैं। इसमें केआरके को कुत्ता दिखाया गया है। कई एक्ट्रेस को मोर्फ्ड कर उनका चेहरा लगाया है। 


मीका सिंह के इस म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद कमाल आर खान ने रिएक्शन दिया और इसके लेकर वीडियो लाने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “मैंने मीका का मेरे बारे में गाना देखा। मैं उनका आभार जताता हूं इसे बनाने के लिए। मैं बूकी (मुंबई पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक) का आभार जताता हूं, विंदु दारा सिंह भी इस गाने में दिखाई दिए हैं। मैं मीटू मास्टर तोषी साबरी का इसका म्यूजिक देने के लिए आभार जताता हूं। अब उन सबके लिए मेरे वीडियो का इंतजार करो।” 


आपको बता दे, इस गाने के आते ही ये गाना ट्रेंड करने लगा और साथ ही हैशटैग केआरके कुत्ता ट्विटर पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। इस गाने के बाद लोगो ने केआरके का जमकर मज़ाक उड़ाया। वही फैंस ने मीका सिंह की जमकर तारीफे भी की। अब देखना होगा कि मीका सिंह को केआरके कैसा करारा जवाब देते है। 

Desk Team