इंडस्ट्री छोड़ने पर अनीता हसनंदानी ने पोस्ट शेयर करके दी सफाई- नहीं छोड़ रही हूं एक्टिंग, बस अभी…

Summary :

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं, अदकारा अपने शानदार अभिनय और ग्लैमरस अंदाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं।

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं, अदकारा अपने शानदार अभिनय और ग्लैमरस अंदाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया की बजाए अपनी पर्सनल लाइफ और मदरहुड को काफी अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने  बेटे आरव और पति रोहित रेड्डी के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं।
इस बीच अनीता ने हाल ही में ये कहकर सबको चौंका दिया है कि उन्होंने अब एक्टिंग करियर को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। मगर एक्ट्रेस के इस बड़े फैसले के बाद फैंस काफी ज्यादा उदास है। इस बीच अनीता ने एक ट्वीट करके सभी को यह जानकारी दी है। 
ट्विटर पर शेयर की गई अपनी इस पोस्ट में अनीता ने लिखती हैं, हर जगह ये खबर फैल रही है कि  मैं अपना पहला प्यार एक्टिंग की दुनिया से किनारा कर रही हूं, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मेरा बस इतना कहा कि मैं अभी अपने बेटे पर पूरा ध्यान देना चाहती हूं। क्योंकि आरव मेरी पहली  प्राथमिकता और ऐसे में अपने बच्चे के साथ टाइम स्पेंड करना मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी काम है। मैं काम पर वापस आऊंगी जैसे ही मैं इसके लिए तैयार हो जाऊंगी।

आखिरी बार अनीता ने एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल ‘नागिन’ में शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। अब ऐसे में एक्ट्रेस के चाहने वाले काफी लंबे समय से उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं। लेकिन अनीता कब तक टीवी कि दुनिया में वापसी करती हैं इस बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। खैर, अभिनेत्री टीवी से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार फैंस के बीच फोटो साझा कर उन्हें अपडेट करती हैं।
अनीता हसनंदानी और रोहित ने साल 2013 में शादी रचाई थी। जिसके बाद काफी लंबे वक्त के बाद 9 फरवरी को अनीता ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया हैं। अपने बेटे का नाम उन्होंने का नाम आरव रखा है।
 

Desk Team