मशहूर सिंगर मीका सिंह जल्द ही अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। बता दें कि उनके शो का नाम ‘स्वयंवरः मीका दी वोटी’ रखा गया है। मीका की इस जर्नी में गायक शान उनका साथ देंगे। वो इस स्वयंवर में बतौर होस्ट करते नजर आएंगे। शान इससे पहले भी कई रिएलटी शोज़ को होस्ट कर चुके हैं। और अब लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं। शान और मीका एक ही इंडस्ट्री के होने के साथ ही साथ काफी अच्छे दोस्त भी हैं और इसलिए शान, मीका की दुल्हनिया ढूंढने को लेकर काफी खुश हैं। और अब उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरवयू में मीका और शो को लेकर कईं बातें शेयर की हैं।
.jpg)
जानकारी के अनुसार शान ने कहा, “मीका एक बहुत करीबी दोस्त हैं। वो चकाचौंध के पीछे छुपे एक अच्छे दिल वाले इंसान हैं। और वो उस सीमा को पार करके हर किसी को उनके करीब नहीं आने देते। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं कि मैं उनमें से एक हूं। सरदार जी की शादी बहुत जरुरी है और मैं उन्हें सही साथी खोजने में मदद करना चाहता हूं। वो हमेशा यात्रा करता रहा है और अब उसे रुकने की जरूरत है। उसे अपनी पत्नी के साथ वो स्थिरता मिलेगी, जो उसके लिए होगी। जब उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे दिलचस्पी है, तो मैंने दिल से हां कह दिया।”

शान ने आगे ये भी बताया कि आखिर वो ‘स्वयंवरः मीका की वोटी’ को होस्ट करने के लिए राज़ी क्यों हुए। इस बारे में शान ने बताया कि, “मीका इस बार काफी सीरियस हैं अपनी दुल्हनिया ढूंढने के लिए। वो अपनी लाइफ में अब सेटल होना चाहते हैं। इसी तरीके का ये शो बनाया गया है। मीका इस बार अपनी पत्नी की खोज जमकर करेंगे। वो अपनी सोलमेट ढूंढने को लेकर काफी सीरियस हैं।”

आपको बता दें, शान ने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि मु्यूजिक इंडस्ट्री में शायद ही कोई बचा हो, जिसकी शादी न हुई हो, मीका ही बचे हैं। हमारी इंडस्ट्री में जब भी बात होती है कि आखिर किसका स्वयंवर होना चाहिए तो सबसे पहला नाम मीका पाजी का ही आता है। लोगों को लगता है कि वो किंग की तरह हैं और वो किसी चीज की परवाह नहीं करते, लेकिन उनके अंदर ऐसा नहीं है। उनमें एक छोटा बच्चा छिपा है, जिसे वो छिपाकर रखते हैं। और इस शो में हमें उनकी सॉफ्टर और इमोशनल साइड दिखने को मिलेगी।”

साथ ही बता दें कि शान से पहले खबर आई थी कि मेकर्स ने करण पटेल और रवि दुबे को अप्रोच किया है। मीका का ये शो 8 मई 2022 से ऑनएयर होगा। फैन्स को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। और साथ ही उम्मीद है कि शो ऑनएयर होने के बाद भी मीका स्वयंवर शो को सुर्खियों में बने रहने के कई मौके देंगे।


Download Android App
Download iOS App



