आज हर तरफ ईद की धूम देखने को मिल रही है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारे
तक सभी इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते नजर
आ रहे हैं। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने इस
खास मौके पर अपने ट्रेडिशनल लुक और मस्ती से सबका दिल जीतती नजर आ रही हैं।
सारा
का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस किचन में ईद
स्पेशल डिश बनाने के साथ अपनी पुरानी यादें जाता करती नजर आ रही है। सारा के इस
क्यूट अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
केदारनाथ फेम एक्ट्रेस सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। एक
मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में
अभिनेत्री सबको ईद की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। इसके बाद सारा कभी किचन में
बिरयानी और शीर खुरमा बनाती, तो कभी अपनी बचपन
की फोटो दिखाती पाई गई हैं।
सारा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’सभी को ईद मुबारक, सामग्री और मेहंदी डिजाइन खोजने से लेकर पुरानी यादों को फिर से बनाने तक। आइए
Google की थोड़ी सी मदद से इस ईद
को और भी मजेदार बनाते हैं।‘ इससे साफ होता है
कि ये सारा का एक प्रमोशनल वीडियो है।
सारा के लुक की बात करें तो येलो और व्हाइट कलर के प्लाजो सूट में सारा का लुक
देखते ही बनता है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी मासूमियत से एक बार फिर सबका दिल जीत
लिया है। एक्ट्रेस का वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। वीडियो पर एक्ट्रेस के
चाहने वाले एक के बाद एक कॉमेंट कर रहे है। वहीं अबतक वीडियो को 2 लाख 71 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा को आखिरी बार आनंद राय की फिल्म अतरंगी रे में
देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ एक्टर धनुष अहम रोल में
थे। इस समय एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है। एक्ट्रेस फिल्म ‘गैसलाइट‘ में विक्रांत मेसी के साथ अलावा लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म
में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App









