Mirai Movie Review: Mytho और History जुड़ी इस कहानी के जरिए क्या Teja Sajja एक बार दर्शकों का जीत पाएगी दिल?

Summary :

Mirai Movie Review: सिनेमा लवर्स के लिए एक बार फिर साउथ सिनेमा एक ऐसी फिल्म लेकर आया है, जो अब तक शायद ही किसी ने दिखी या सुनी होगी। बता दें, डायरेक्टर Karthik Gattamneni के निर्देशन में बनी फिल्म Mirai आज यानि 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म वाल्मीकि रामायण के इतिहास के साथ-साथ कलयुग में आने वाली आपदा को एक साथ दिखाने की कोशिश है, जिसमें एक्शन, टेक्नोलॉजी और तंत्र विद्या को बखूबी दिखाया गया है। Mirai Movie Story: क्या है मूवी की कहानी  फिल्म की शुरुआत सम्राट अशोक के काल से होती है।…

Mirai Movie Review teja Sajja

Mirai Movie Review: सिनेमा लवर्स के लिए एक बार फिर साउथ सिनेमा एक ऐसी फिल्म लेकर आया है, जो अब तक शायद ही किसी ने दिखी या सुनी होगी। बता दें, डायरेक्टर Karthik Gattamneni के निर्देशन में बनी फिल्म Mirai आज यानि 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म वाल्मीकि रामायण के इतिहास के साथ-साथ कलयुग में आने वाली आपदा को एक साथ दिखाने की कोशिश है, जिसमें एक्शन, टेक्नोलॉजी और तंत्र विद्या को बखूबी दिखाया गया है।

Mirai Movie Story: क्या है मूवी की कहानी 

teja sajja

फिल्म की शुरुआत सम्राट अशोक के काल से होती है। कहानी के अनुसार कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने अपनी दैवीय शक्तियों को नौ ग्रंथों में छिपा दिया और इन नौ शक्तियों को जो भी प्राप्त करेगा वो धरती पर भगवान बन जाएगा। इन ग्रंथों की रक्षा के लिए अलग-अलग समाज और धर्मों के योद्धाओं को चुना गया और इन्हीं में से एक ग्रंथ में अमर होने का राज छुपा है, जिसे हासिल करने के लिए महावीर लामा नाम का खतरनाक खलनायक पूरी दुनिया को खत्म करने की प्लान बनाता है।

उसे रोकने का भार एक ऐसे बच्चे के कंधों पर है, जिसने जन्म लेने से पहले ही भगवान राम के अस्त्र ‘मिराय’ (Mirai) का ज्ञान प्राप्त कर लिया है। यही से फिल्म की कहानी शुरू होती है।

Mirai Movie Review: फिल्म की खासियत

Mirai Movie Review

Mirai की कहानी दर्शकों को हिमालय के बर्फीले पहाड़ों से लेकर वाराणसी की गलियों, कोलकाता के पुलों और मोरक्को के रेगिस्तानों तक ले जाती है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, लोकेशंस और विजुअल काफी शानदार को और दर्शकों को इसकी कहानी पूरी फिल्म के दौरान बांधी रखती है। माइथोलॉजी और साइंस फिक्शन के साथ रामायण के किरदार जैसे भगवान राम, जटायु, संपाती और अगस्त्य मुनि को मॉडर्न अंदाज में जोड़ा है, जो इस फिल्म को और खास बनाता है।

फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और VFX हॉलीवुड को टक्कर देते नज़र आते है। इसके साथ ही कहानी को लेकर दर्शकों के बीच इंटरेस्ट बना रहे, इसलिए फिल्म में कुछ जगह पर कॉमेडी एलिमेंट भी ऐड किए गए है।

Mirai Movie Starcast Acting: किसने जीता ऑडियंस का दिल 

shriya saran

एक्टिंग की बात करें तो ‘हनुमैन’ के बाद तेजा सज्जा (Teja Sajja) ने ‘मिराय’ (Mirai) में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है। 24 साल के सुपरहीरो के रोल में उनका एक्शन और इमोशनल दोनों ही अंदाज़ देखने को मिलता है। तेजा के अलावा श्रिया सरन (Shriya Saran) ने मां अंबिका की भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाया हैं।

अंबिका के पास भविष्य को देखने को शक्ति है और उन्होंने धरती पर आने वाली आपदा को देखते हुए खुद को और अपने बेटे को त्याग कर दुनिया को सबसे ऊपर रखा है। यही बात श्रिया के किरदार को यादगार बनाती है। रितिका नायक, जगपति बाबू और मांचू मनोज (Manchu Manoj) ने भी अपने-अपने किरदारों को फिल्म में मजबूती के साथ पेश किया।

Mirai देखें या नहीं?

कार्तिक गट्टमनेनी (Karthik Gattamneni) ने न सिर्फ इसको डायरेक्ट किया, बल्कि कहानी में भी अपनी पकड़ दिखाई है। उन्होंने एक मुश्किल कहानी को आसान तरीके से दिखाया। वहीं फिल्म के डायलॉग और बैकग्राउंड स्कोर ‘मिराय’ (Mirai) को और बेहतर बनाते है। कुल मिलाकर जो कुछ हटकर देखना चाहते है, हिस्टरी और साइंस फिक्शन जैसी फिल्में पसंद है तो फिल्म ‘मिराय’ आपको एक अच्छा एक्सपीरियंस देने के साथ-साथ एक पैसा वसूल फिल्म हो सकती है। इस फिल्म को Punjabkesari.com 4 स्टार्स रेटिंग देता है।

Also Read: Love in Vietnam Review: एक आखिरी मोहब्बत की तलाश क्या हो पाएगी पुरी?

Yashika Jandwani