केरल की Kaziah Liz Mejo ने जीता Miss Universe India 2026 का खिताब, जानिए कौन हैं नई ब्यूटी क्वीन?

Summary :

केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मैजो ने 53 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया। लिज लॉ की छात्रा, मॉडल और क्लासिकल डांसर हैं और इससे पहले मिस यूनिवर्स केरल 2026 व मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में भी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। अब वह इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रविवार की देर रात मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के विनर का नाम अनाउंस हुआ। करीब 2:50 बजे केरल की 19 साल की कैजिया लिज मैजो ने देशभर से आई 53 पार्टिसीपेंट्स को पीछे छोड़ते हुए इस रेपुटेटेड खिताब को अपने नाम कर लिया। जयपुर में ऑर्गनाइज़ ग्रैंड फिनाले में लिज को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विनर मनिका विश्वकर्मा ने ताज पहनाया।

टॉप-5 में इन सुंदरियों ने बनाई जगह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by missuupdates (@missuupdates)

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। टॉप-5 में लिज मैजो के अलावा तमिलनाडु की वैष्णवी, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ ने जगह बनाई थी। कॉम्पटीटर्स में वैष्णवी फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि अनुश्री सतवालेकर सेकंड रनर अप बनीं। वहीं तेजस्विनी श्रीवास्तव को थर्ड रनर अप और अनुभा वशिष्ठ को फोर्थ रनर अप चुना गया।

कौन हैं लिज मैजो?

Who Is Kaziah Liz Mejo
Who Is Kaziah Liz Mejo (Source: Google)

केरल की रहने वाली कैजिया लिज मैजो महज 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने में सक्सेसफुल रही हैं। वो लॉ की स्टूडेंट होने के साथ-साथ मॉडल और क्लासिकल डांसर भी हैं। लिज ने साल 2026 में ही मिस यूनिवर्स केरल का खिताब जीता था। इससे पहले वह मिस टीन इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं साल 2025 में उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल कॉम्पटीशन में भारत को रिप्रेजेंट करते हुए फर्स्ट रनर अप की पोजीशन भी हासिल की थी।

कौन हैं लिज मैजो के माता-पिता?

Who Is Kaziah Liz Mejo's Mother Father
Who Is Kaziah Liz Mejo’s Mother Father (Source: Google)

लिज मैजो के माता-पिता का नाम मेजो अब्राहम और सुजा मेजो है। वह बेंगलुरु में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और फिलहाल कोच्चि में रहती हैं। ब्यूटी पेजेंट्स के अलावा लिज मेंटल हेल्थ और पर्सनल ग्रोथ जैसे सब्जेक्ट्स पर भी खुलकर अपनी बात रखती हैं।

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं लिज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kaziah Liz Mejo (@kaziahmejo)

लिज मैजो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेगुलर तौर पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 39 हजार लोग फॉलो करते हैं, जबकि वह लगभग 394 अकाउंट्स को फॉलो करती हैं।

अब इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी

Kaziah Liz Mejo Represent India At Global Stage
Kaziah Liz Mejo Represent India At Global Stage (Source: Google)

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद लिज मैजो अब इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। वह इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन में हिस्सा भी लेंगी।

सुष्मिता सेन समेत ये सितारे बने जज

Judges Of Miss Universe India 2026
Judges Of Miss Universe India 2026 (Source: Google)

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला शामिल थीं। फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर समेत कई बाकी हस्तियों ने भी कॉम्पटीशन के पैनल ऑफ जज का हिस्सा बनकर कॉम्पटीटर्स पर जजमेंट दिया।

वहीं खास बात तो यह है कि सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का वर्ल्ड खिताब जीतकर इतिहास रचा था। वहीं सेलिना जेटली ने 2001 और उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। अब सभी की नजरें लिज मैजो पर होंगी, जो इंटरनेशनल मंच पर भारत की ओर से खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

Read More: शादी और तलाक की अफवाहों पर Govinda ने उठाया सख्त कदम, जारी किया ऑफिशियल नोटिस

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं