बॉलीवुड एक्टर और पूर्व सांसद गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी बताई जा रही दूसरी शादी और पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब इन चर्चाओं के बीच गोविंदा की ओर से एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है और अफवाह फैलाने वालों को कड़ी कानूनी चेतावनी दी गई है।
Govinda Strict Action Against Marriage Rumours: अफवाहों के बीच गोविंदा ने उठाया कानूनी कदम

हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि गोविंदा ने एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ कथित तौर पर कोर्ट मैरिज कर ली है। इससे पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक को लेकर भी कई रिपोर्ट्स वायरल हुई थीं। इन दावों के बीच अब एक्टर ने अपनी इमेज और पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी को लेकर कानूनी रास्ता अपनाया है। गोविंदा की ओर से जारी नोटिस में मीडिया संस्थानों, सोशल मीडिया यूजर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, कंटेंट क्रिएटर्स और यूट्यूब चैनलों को बिना फेक्ट चैक किए उनके या उनके परिवार से जुड़ी कोई भी जानकारी दिखाने या उससे प्रसारित करने से बचने की चेतावनी दी गई है।
AI और डीपफेक कंटेंट पर भी सख्त चेतावनी
नोटिस में खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक के जरिए तैयार किए जाने वाले कंटेंट का जिक्र किया गया है। इसमें मॉर्फ्ड तस्वीरें, एडिटेड वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, डीपफेक और अन्य सिंथेटिक कंटेंट शामिल हैं। गोविंदा की ओर से साफ किया गया है कि उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान या समानता का इस्तेमाल करके उनकी पर्सनल या पारिवारिक जिंदगी से रिलेटेड कोई AI या डिजिटल कंटेट तैयार करने या उसमें बदलाव करने की अनुमति नहीं दी गई है।
100 करोड़ रुपये तक के दावे की चेतावनी

नोटिस में मानहानि, पर्सनल लाइफ में दखल देने के उल्लंघन, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों के तहत सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों का भी जिक्र किया गया है। गोविंदा की ओर से यह भी कहा गया है कि कथित तौर पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने का दावा किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर अदालत से बैंक खातों पर कार्रवाई, संपत्ति के लेन-देन पर रोक और पासपोर्ट से जुड़े कदम उठाने की मांग भी की जा सकती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी चेतावनी

नोटिस में उन सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है, जो जानबूझकर गोविंदा और उनके परिवार के बारे में झूठी या गलत जानकारी फैलाते पाए जाते हैं। गोविंदा की ओर से आशंका जताई गई है कि उनकी ऑफिशियल इमेज को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लैन्ड तरीके से गलत सूचनाएं फैलाई जा सकती हैं। नोटिस में ऐसी एक्टटीविटीज़ को उनके लिए मानसिक और सामाजिक नुकसान का कारण बताया गया है।
पर्सनल लाइफ की खबरों पर अब नहीं होगी चुप्पी

गोविंदा की ओर से जारी यह ऑफिशियल नोटिस बताता है कि एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अनकन्फर्मड खबरों और डिजिटल कंटेंट को अब हल्के में लेने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने साफ सिग्नल दिया है कि बिना फेक्ट चेक के शादी, तलाक या परिवार से संबंधित दावे और डिजिटल मैटीरियल सामने आने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रहे दावों और अफवाहों को अलग-अलग रखते हुए किसी भी खबर को फैक्ट मानने से पहले ऑफिशियल पुष्टि जरूरी है।
Read More: OTT पर देखनी है खौफनाक हॉरर सीरीज?, तो एक बार जरूर देखें डर का लेवल बढ़ा देने वाली ये Web Series



Download Android App
Download iOS App




