OTT पर देखनी है खौफनाक हॉरर सीरीज?, तो एक बार जरूर देखें डर का लेवल बढ़ा देने वाली ये Web Series

Summary :

‘घोल’ नेटफ्लिक्स की 2018 में रिलीज हुई हॉरर-सस्पेंस सीरीज है, जिसमें राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक मिलिट्री डिटेंशन सेंटर में लाए गए खतरनाक कैदी और वहां होने वाली रहस्यमयी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। सिर्फ 3 एपिसोड वाली इस सीरीज को IMDb पर करीब 7/10 की शानदार रेटिंग मिली है।

अगर आपको OTT प्लेटफॉर्म पर हॉरर, सीक्रेट और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट देखना पसंद है, तो ‘घोल’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह ऐसी सीरीज है, जिसकी कहानी शुरुआत से ही आपको बांधे रखती है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे डर और मिस्ट्री दोनों ही गहराते जाते हैं।

सीरीज में कई ऐसे डरावने मोड़ आते हैं, जो आपको आखिर तक स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देंगे। वहीं खास बात तो यह है कि छोटी सी कहानी को सिर्फ तीन एपिसोड में बेहद प्रभावी तरीके से पेश किया गया है।

क्या है सीरीज का नाम?

Ghoul Web Series
Ghol Web Series (Source: Google)

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की हॉरर सीरीज ‘घोल’ की। साल 2018 में रिलीज हुई इस सीरीज में राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आई हैं। हॉरर के साथ-साथ इसमें मिस्ट्री और सस्पेंस का ऐसा कॉम्बीनेशन देखने को मिलता है, जो कि कहानी को और दिलचस्प बना देता है। ‘घोल’ के सिर्फ तीन एपिसोड हैं, लेकिन कम समय में यह सीरीज आपको डर, रहस्य और रोमांच का भरपूर एक्सपीरिएंस देती है।

क्या है ‘घोल’ की कहानी?

Story Of Ghoul Web Series
Story Of Ghoul Web Series (Source: Google)

कहानी एक ऐसे मिलिट्री डिटेंशन सेंटर की है, जहां खतरनाक आतंकवादियों को कैद करके उनसे पूछताछ की जाती है। इस जगह का माहौल पहले से ही मिस्टीरियस और डरावना है, लेकिन एक आतंकवादी के यहां पहुंचने के बाद हालात तेजी से बदलने लगते हैं। वहीं पूछताछ के दौरान कई अजीब घटनाएं सामने आती हैं और फिर कहानी में भयानक घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। आतंकवादी के बिहेवियर में अचानक होने वाले बदलाव भी मिस्ट्री को और गहरा कर देते हैं।

राधिका आप्टे किस रोल में हैं?

Role Of Radhika Apte In Ghoul
Role Of Radhika Apte In Ghoul (Source: Google)

राधिका आप्टे सीरीज में एक मिलिट्री ऑफिसर का रोल निभा रही हैं। उन्हें उसी डिटेंशन सेंटर में तैनात किया जाता है, जहां कैदी को पूछताछ के लिए लाया गया है। जांच के दौरान राधिका का किरदार कैदी की एक्टीविटीज़ पर बारीकी से नजर रखता है। उसके बिहेवियर में आने वाले असामान्य बदलावों के बाद उसे महसूस होने लगता है कि मामला सामान्य पूछताछ से कहीं ज्यादा सीरियस है।

कौन-कौन हैं सीरीज की स्टारकास्ट?

Ghoul Web Series Starcast
Ghoul Web Series Starcast (Source: Google)

‘घोल’ में राधिका आप्टे के अलावा मानव कौल, रत्नाबली भट्टाचार्जी और महेश बलराज जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आते हैं। सभी कलाकारों ने कहानी के डरावने और रहस्यमयी माहौल को प्रभावी बनाने में अहम रोल निभाया है।

IMDb पर कितनी है रेटिंग?

Ghoul Web Series Rating
Ghoul Web Series Rating (Source: Google)

हॉरर और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के बीच ‘घोल’ को अच्छे रिएक्शन मिले हैं। IMDb पर इस सीरीज को 10 में से करीब 7 की रेटिंग मिली है। अगर आप छोटी लेकिन दमदार हॉरर सीरीज की तलाश में हैं, जिसमें डर के साथ मिस्ट्री और सस्पेंस भी भरपूर हो, तो ‘घोल’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है।

Read More: ये वेब सीरिज़ आपको हंसा-हंसा के कर देगी लोट-पोट, एक बार जरूर देखें 9 एपिसोड की ये मज़ेदार कहानी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।