ये वेब सीरिज़ आपको हंसा-हंसा के कर देगी लोट-पोट, एक बार जरूर देखें 9 एपिसोड की ये मज़ेदार कहानी

Summary :

भुवन बाम की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘ढिंढोरा’ ने 9 एपिसोड के साथ YouTube पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरे। सीरीज की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार और अचानक लॉटरी जीतने वाले बबलू की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कॉमेडी, ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलता है। भुवन बाम ने शो में 9 अलग-अलग किरदार निभाए हैं और अब ‘ढिंढोरा 2’ Netflix पर आने की तैयारी में है।

OTT प्लेटफॉर्म्स के दौर में कई शानदार वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन कुछ साल पहले YouTube पर रिलीज हुई एक कॉमेडी सीरीज ने बिना किसी बड़े OTT प्लेटफॉर्म के ही जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। सिर्फ 9 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी इतनी मजेदार है कि दर्शक इसे शुरू करने के बाद अंत तक देखने से खुद को रोक नहीं पाते। वहीं खास बात तो यह है कि इसे YouTube पर बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है और इसे अब तक 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

भुवन बाम की ‘ढिंढोरा’ है सीरीज का नाम

Dhindora Series
Dhindora Series (Source: Google)

हम बात कर रहे हैं भुवन बाम की पॉपुलर सीरीज ‘ढिंढोरा’ की। जो कि साल 2021 में YouTube पर रिलीज हुई थी, इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ने भुवन बाम की पॉपुलैरिटी को एक नई ऊंचाई दी थी। इस सीरीज में भुवन ने एक नहीं, बल्कि कई अलग-अलग किरदारों को खुद निभाया है। उनकी एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

लॉटरी लगने के बाद बदल जाती है जिंदगी

Story Of Dhindora
Story Of Dhindora (Source: Google)

‘ढिंढोरा’ की कहानी एक सिंपल मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरिज़ की कहानी में भुवन का किरदार बबलू अचानक लॉटरी जीत जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो कहानी को मजेदार होने के साथ-साथ रोमांचक भी बना देती हैं। इस सीरीज में कॉमेडी के साथ ड्रामा, सस्पेंस और इमोशनल मोमेंट्स का भी अच्छा कॉम्बीनेशन देखने को मिलता है। यही वजह है कि शो के 9 एपिसोड दर्शकों को लगातार कहानी से जोड़े रखते हैं।

हिमांक गौर ने किया निर्देशन

Dhindora Web Series Director
Dhindora Web Series Director (Source: Google)

आपको बता दें कि ‘ढिंढोरा’ का निर्देशन हिमांक गौर ने किया था। वहीं इस सीरीज की कहानी भुवन बाम ने लिखी थी, जबकि स्क्रीनप्ले पर भुवन बाम के साथ हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने काम किया था। वहीं शो की सबसे बड़ी खासियत भुवन बाम का मल्टीपल रोल में नजर आना है। उन्होंने इस सीरीज में कई अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग की एबिलिटी का शानदार प्रदर्शन किया था।

भुवन ने निभाए 9 किरदार

Bhuvan Bam Characters In Dhindora
Bhuvan Bam Characters In Dhindora (Source: Google)

‘ढिंढोरा’ में भुवन बाम ने कुल 9 किरदार निभाए हैं। इनमें बबलू, जानकी, बंचोड़दास यानी बंचो, समीर फुद्दी, टीटू मामा, बबली गुप्ता, मजून प्रसाद होला और डिटेक्टिव मंगलू जैसे किरदार शामिल हैं। एक ही एक्टर का इतने अलग-अलग किरदारों में नजर आना इस सीरीज को बाकी कॉमेडी शोज से अलग बनाता है।

500 मिलियन से ज्यादा व्यूज और अब ‘ढिंढोरा 2’

Dhindora Season 2 Date
Dhindora Season 2 Date (Source: Google)

‘ढिंढोरा’ ने 2022 में YouTube पर 500 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर के बड़ी अचीवमेंट हासिल की थी। अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो इसे BB Ki Vines के YouTube चैनल पर फ्री में देखा जा सकता है। अब फैंस को इसके दूसरे सीजन का भी इंतजार है। भुवन बाम जल्द ही ‘ढिंढोरा 2’ लेकर आने वाले हैं। वहीं खास बात यह है कि इस बार सीरीज Netflix पर रिलीज होगी, जिससे इसके अगले सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

Read More: Dhurandhar को भी टक्कर देती हैं ये 5 स्पाई-थ्रिलर सीरीज, मिशन और सस्पेंस से भरपूर है कहानी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।