अमिताभ बच्चन की ‘ऊंचाई’की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 7 साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे सूरज बड़जात्‍या

Summary :

अमिताभ बच्‍चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्‍ता, सारिका, नफीसा अली और परिणीति चोपड़ा स्‍टारर ‘ऊंचाई’ 11 नवंबर को रिलीज होगी। राजश्री प्रोडक्शंस इस फिल्‍म को महावीर जैन फिल्मस और बॉण्डलेस मीडिया के साथ मिलकर बना रही है।

सुपरस्टार सलमान खान स्टारर ‘प्रेम रतन धन
पायो
‘ की सक्सेस के बाद फिल्म
मेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। राजश्री
प्रोडक्‍शन की नई फिल्‍म
‘ऊंचाई‘ की रिलीज डेट की घोषणा हो
गई है। मैंने प्‍यार किया, हम साथ-साथ है जैसी सुपरहिट और ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में
देने वाले सूरज बड़जात्या एक बार फिर बिग स्क्रीन पर मल्टी स्टारर कास्ट के साथ आने
वाले है।

दरअसल, राजश्री प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज
डेट से पर्दा उठाया है। राजश्री प्रोडक्शंस की पोस्ट के कैप्शन में लिखा,
‘हमारे डायमंड जुबली ईयर की सबसे बड़ी घोषणा! 11.11.22 को ‘उंचाई‘ आपके नजदीकी थिएटर में रिलीज होने वाली है।
सूरज आर. बड़जात्या की इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर पहले कभी नहीं देखी गई
कलाकारों की टुकड़ी नजर आने वाली है। इसमें अमिताभ बच्चन
, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका के साथ परिणीति चोपड़ा,
नफीसा अली सोढ़ी और डैनी
डेन्जोंगपा मुख्य भूमिका में हैं।
‘

राजश्री प्रोडक्शंस इस फिल्‍म को महावीर जैन फिल्मस और बॉण्डलेस मीडिया के साथ
मिलकर बना रही है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, इसकी ज्यादातर शूटिंग दिल्ली
, आगरा, मुम्बई, लखनऊ,नेपाल और कानपुर में हुई है। राजश्री प्रोडक्शंस की बाकि सभी फिल्मों की तरह, ‘ऊंचाई‘ भी एक फैमिली इंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म के
जरिए पहली बार अमिताभ बच्चन
, अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे महान कलाकार एक
साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म से डायरेक्‍टर सूरज बड़जात्या पूरे 7 साल बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म
के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके है।
सूरज बड़जात्‍या ने 1989
में
‘मैंने प्‍यार किया‘ से बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू
किया था। यह सलमान खान की भी बतौर लीड एक्‍टर पहली फिल्‍म थी। अपने करियर में सूरज
बड़जात्‍या ने अभी तक 6 फिल्‍मों को डायरेक्‍ट किया है।

Desk Team