7 Modern Silver Bangles जो आपके लुक को बनाएंगे Elegant or Stylish, अभी देखें लेटेस्ट डिजाइन

Summary :

Modern Silver Bangles Design: आज के समय में हर कोई अपने लुक को बेहतरीन बनाना चाहता है। नवंबर की गुलाबी ठंड के साथ शादी सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं और अपने लिए चांदी के खूबसूरत कंगन खरीद सकते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं, कंगन लेने की और सोने की बढ़ती कीमत से आपका बजट हिल गया है, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको चांदी के कुछ Bangles की बेहतरीन डिज़ाइन दिखाएंगे, जो आपके लुक को बनाएंगे और भी स्टाइलिश। जिन्हें आप…

Modern Silver Bangles Design: आज के समय में हर कोई अपने लुक को बेहतरीन बनाना चाहता है। नवंबर की गुलाबी ठंड के साथ शादी सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं और अपने लिए चांदी के खूबसूरत कंगन खरीद सकते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं, कंगन लेने की और सोने की बढ़ती कीमत से आपका बजट हिल गया है, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको चांदी के कुछ Bangles की बेहतरीन डिज़ाइन दिखाएंगे, जो आपके लुक को बनाएंगे और भी स्टाइलिश। जिन्हें आप खरीद या बनवा सकते हैं।

Modern Silver Bangles Design: लड़कियों के लिए खूबसूरत कंगन डिजाइन

1. टेम्पल डिजाइन चांदी कंगन

silver bangles for girls
silver bangles for girls (Source: social media)

यह पारंपरिक शैली के कंगन होते हैं, जिनमें देवी-देवताओं की आकृतियां बनी होती है। ये कंगन आपके लुक को और भी परफेक्ट बना देते हैं और पारंपरिक पोशाकों जैसे साड़ी या अनारकली के साथ बहुत शानदार लगते हैं।

2. ऑक्सीडाइज्ड चांदी के कंगन

Modern Silver Bangles Design
Modern Silver Bangles Design (Source: social media)

आजकल लोग ऑक्सीडाइज्ड चांदी की ज्वेलरी पहनना काफी पसंद करते हैं। यह बहुत ट्रेंड में है। इन कंगनों में एक ग्रे-सा फिनिश होता है, जो उन्हें एक एंटीक लुक देता है। ये वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों लुक्स के साथ बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

3. ऑक्सीडाइज्ड चांदी के कंगन

कटवर्क डिजाइन कंगन
कटवर्क डिजाइन कंगन (Source: social media)

इन कंगनों में नक्काशी या जाली का काम होता है, जिससे ये बहुत ही बारीकी और सुंदरता से भरे होते हैं। हल्के-फुल्के होने के बावजूद ये देखने में बहुत ग्रेसफुल लगते हैं।

4. मीना कारी वाले कंगन

bangles designs for girls
bangles designs for girls (Source: social media)

अगर आप रंगों की शौकीन हैं, तो चांदी के मीना कारी वाले कंगन आपके लिए परफेक्ट हैं। इनमें रंग-बिरंगे डिजाइनों के साथ पारंपरिक कला का समावेश होता है, जो इन्हें और भी यूनिक लुक देता है।

5. स्टोन जड़ित चांदी के कंगन

स्टोन जड़ित चांदी के कंगन
स्टोन जड़ित चांदी के कंगन (Source: social media)

चांदी के कंगनों में अगर कलरफुल स्टोन्स को लगा दिया जाए, तो उनकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। रेड, ग्रीन या ब्लू स्टोन वाले कंगन त्योहारी मौकों पर किसी भी ड्रेस के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं।

6. घुंघरू वाले कंगन

घुंघरू वाले कंगन
घुंघरू वाले कंगन (Source: social media)

छोटे-छोटे घुंघरुओं से सजे हुए चांदी के कंगन पारंपरिक लुक के साथ-साथ एक प्यारी सी झंकार भी देते हैं। ये कंगन नृत्य के शौकीनों या ट्रेडिशनल लुक चाहने वालों के लिए बहुत सुंदर विकल्प हैं। इसे पहनने से आपका एथनिक लुक लगेगा। जिससे आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी

7. नेम इंग्रेव्ड पर्सनलाइज्ड कंगन

नेम इंग्रेव्ड पर्सनलाइज्ड कंगन
नेम इंग्रेव्ड पर्सनलाइज्ड कंगन (Source: social media)

आजकल लोग अपने कंगन पर अपना या अपने पार्टनर के नाम का खास कंगन बनवाते हैं, जो लोगों को आपकी तरफ आकर्षित तो करता ही हैं, साथ ही आपके लुक पर चार चांद लगा देता है। ऐसे कंगन आजकल गिफ्ट देने के लिए बहुत ट्रेंड में हैं।

Also Read: 5 Lucky Plants से घर में आएगी Positive Energy, साथ ही खूबसूरत दिखेगा आपका Living Room

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।