सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही बड़ा एक्शन! गैंगस्टर शिवदत्त राय का एनकाउंटर, पुलिस पर कर रहा था फायरिंग

Summary :

Bihar Begusarai Gangster Encounter: बिहार के बेगूसराय में पुलिस और गैंगस्टर के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। जिसमें कुख्यात शूटर शिवदत्त राय घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में शिवदत्त के जांघ में गोली लगी। घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। दरअसल, बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो रहा है। तेघड़ा में दो दिन पहले हुए एनकाउंटर के बाद अब साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात मल्हीपुर और शालिग्रामी गांव के बीच हुई…

Bihar Begusarai Gangster Encounter

Bihar Begusarai Gangster Encounter: बिहार के बेगूसराय में पुलिस और गैंगस्टर के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। जिसमें कुख्यात शूटर शिवदत्त राय घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में शिवदत्त के जांघ में गोली लगी। घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। दरअसल, बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो रहा है।

तेघड़ा में दो दिन पहले हुए एनकाउंटर के बाद अब साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात मल्हीपुर और शालिग्रामी गांव के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना उस समय पर हुई, जब एक दिन पहले ही बिहार में भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने गृह विभाग सौंपा।

Gangster Shivdutt Rai Encounter: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

Bihar Begusarai Gangster Encounter
Gangster Shivdutt Rai Encounter (image- Social Media)

देर रात STF को सूचना मिली थी कि फरार इनामी अपराधी शिवदत्त राय साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर इलाके में हथियार खरीदने पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही STF की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन में जुट गई। जब पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, तो दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसुरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें शिवदत्त राय के जांघ पर गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। मौके का फायदा उठाकर उसके 5 अन्य साथी भाग निकले।

Bihar Begusarai Gangster Encounter: हथियार और अवैध सामान बरामद

Bihar Begusarai Gangster Encounter
हथियार और अवैध सामान बरामद (Image- Social Media)

घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसके निशानदेही पर एक घर में छापेमारी की गई। वहां से नौ पिस्टल, भारी मात्रा में कफ सिरप, नकद राशि और अन्य अवैध सामान बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने 6–7 राउंड फायरिंग की और पुलिस वालों ने बचाव में तीन राउंड गोली चलाई। जिसमें एक बदमाश घायल होकर गिर गया और घटनास्थल से पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया।

Bihar News Today: वांटेड था बदमाश शिवदत्त राय

Bihar Begusarai Gangster Encounter
वांटेड था बदमाश शिवदत्त राय (Image- Social Media)

2 सितंबर 2022 की रात तेघड़ा थाना क्षेत्र के धनकौल पंचायत में सरपंच मीना देवी के बनहारा स्थित घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें सरपंच के छोटे बेटे अवनीश कुमार की मौत हो गई थी, वहीं बड़ा बेटा रजनीश कुमार घायल हुआ था। इस मामले में शिवदत्त राय और उसके गिरोह के कई सदस्यों को नामजद किया गया था। जिसके बाद STF उसकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें: Bihar: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।