Monalisa Net Worth: भोजपुरी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करती दिखाई देती हैं. एक्ट्रेस को खास तौर पर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता हैं. सोशल मीडिया पर तो फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं, क्योंकि उनकी बोल्डनेस फैंस को उनका दिवाना बना देती हैं. लेकिन एक चीज जो आपको नहीं पता होगी, वो है अदाकारा की नेट वर्थ, तो चलिए जानते हैं कि इंडस्ट्री की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक मोनालिसा के पास कितनी दौलत है.
Monalisa Income: मोनालिसा की नेटवर्थ जानते हैं आप

भोजपुरी जगत में 100 से ज्यादा फिल्में करने वाली मोनालिसा कई रियालिटी शोज में भी अपना लक आजमां चुकी हैं. उनका टीवी शो ‘नजर’ काफी पॉपुलर हुआ था. अगर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की कुल संपत्ति की बात करें तो वो करीब 2.5 मिलियन डॉलर के करीब है. वो एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख तक चार्ज करती हैं. वहीं टीवी शोज में एक एपिसोड के लिए वह 50 हजार तक लेती है. उनके पास कई आलीशान घर से साथ रॉयल गाड़ियां भी है. जिनमें बीएमडब्लयू और मर्सीडीज जैसी गाड़ियां शामिल हैं.
Monalisa Car Collection: मोनालिसा का असली नाम जानते हैं आप

आपमें से कई लोगों को ये नहीं पता होगा कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. उनकी शादी भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से हुई है और दोनों ने बिग बॉस के घर में ही एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. विक्रांत और मोनालिसा काफी रोमांटिक कपल है और इन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग रील्स बनाते हुए देखा जाता है. जहां ये एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं.
Monalisa Net Worth: मोनालिसा ने किया है काफी स्ट्रगल

मोनालिसा आज जितनी लैविश लाइफ जीती है, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वो छोटी थी, तो उनके पिता को बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था. ऐसे में 15 साल की उम्र में ही उन्होंने होटल में बतौर हॉस्टेस का काम किया, जिसके लिए उन्हें 3600 रुपये की सैलरी मिलती थी. लेकिन यहां से ही उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई, क्योंकि यहीं उनकी मुलाकात एक प्रोड्यूसर से हुई थी और इसके बाद उन्होंने अपनी लाइफ में पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा.
Read More: The 50 में रजत पर आग की तरह बरस पड़ी भव्या सिंह, जानें अब कौन होने वाला है शो से एलिमिनेट


Download Android App
Download iOS App




