Leftover Roti Recipes: कई बार रात को बनी हुई रोटियां बच जाती है, जिसे अक्सर हम बांसी समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो अब से यह करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि हम आपके साथ एक ऐसी आसान और टेस्टी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो आप रात की बची हुई रोटियों से बना सकते हैं। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होगी, बल्कि एक बेहतरीन हल्का नाश्ता भी बन सकती है। यहां जानें Bachi Hui Roti se Kya Banaye और विधि, सामग्री क्या है।
Leftover Roti Recipes: रोटी रोल बनाने की रेसिपी

सामग्री
- बची हुई रोटियां
- बसेयन, पानी
- अदरक, लहसुन
- हरी मिर्च, जीरा, हींग
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर
- गरम मसाला, धनिया पाउडर
- अजवाइन, तिल
- चीनी, नींबू का रस
- धनिया पत्ती, नमक
- तेल
Leftover Chapati Recipe: रोटी रोल बनाने की विधि

- घर पर बची हुई रोटियों से स्वादिष्ट रोल बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- इस घोल को तब तक फेंटें जब तक वो हल्का फूल न जाए।
- अब अदरक, लहसुन की कालियां, जीरा, हरी मिर्च और एक चुटकी नमक को ब्लेंडर में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
- जो घोल आपने तैयार किया है, उसमें ब्लेंड किया हुआ पेस्ट मिला दें।
- अब इसमें स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला और नमक मिला दें।

- अब रोल बनाने की तैयारी शुरू कर दें। अब एक-एक करके रोटी लें उसपर इस घोल को अच्छी तरह फैला दें।
- अब एक पैन लें उसमें 3 से 4 कप पानी डालकर उबाल लें। उसमें छेद वाली प्लेट रखें और तेल से चिकना कर लें।
- प्लेट पर रोटी रोल रखें और ढककर कम से कम 12 से 15 मिनट तक भाप में पका लें।
- जब लगे रोटी अच्छी तरह से पक चुकी है, गैस बंद कर दें और ठंड होने के बाद उसे टुकड़ों में काट लें।
- अब तवे पर तेल गरम करें और रोटी रोल हल्की आंच पर हल्का कुरकुरा होने तक दोनों तरह से सेंके।
- इसके बाद इसे किसी भी अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें।
Also Read: सुबह के Breakfast में 15-20 मिनट में तैयार करें South Indian style Idli, यहां देखें Recipe



Download Android App
Download iOS App



