शर्मनाक! भाई ने दोस्त के साथ मिलकर 2 बहनों को बनाया हवस का शिकार, कहा-किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा

Summary :

Gwalior Sisters Rape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो सगी सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां मौसरे भाई और उसके दोस्त ने उन्ही के घर के भीतर इस घटना को अंजाम दिया। घटना बिजौली इलाके की खेरिया मोदी गांव की है। सामूहिक रेप के बाद आरोपियों ने शादी का झांसा देकर दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे। जहां उनसे टिकट और रुकने का इंतजाम के बहाने 40 हजार नकद, चांदी की पायल लेकर भाग गए। Gwalior Rape Case: क्या है पूरा मामला? बता दें कि दोनों बहनों ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की…

Gwalior Sisters Rape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो सगी सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां मौसरे भाई और उसके दोस्त ने उन्ही के घर के भीतर इस घटना को अंजाम दिया। घटना बिजौली इलाके की खेरिया मोदी गांव की है। सामूहिक रेप के बाद आरोपियों ने शादी का झांसा देकर दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे। जहां उनसे टिकट और रुकने का इंतजाम के बहाने 40 हजार नकद, चांदी की पायल लेकर भाग गए।

Gwalior Rape Case: क्या है पूरा मामला?

Gwalior Sisters Rape Case
Gwalior Sisters Rape Case (credit-sm)

बता दें कि दोनों बहनों ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। काफी कोशिशों के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता (22 साल) शादीशुदा महिला दतिया ज़िले की रहने वाली है, और उसकी शादी खेरिया मोदी गांव में हुई है, जो ग्वालियर के बिजौली पुलिस स्टेशन इलाके में आता है।

Gwalior Crime News: मंदिर से घर तक, रिश्तों की आड़ में दरिंदगी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति पेंटर है और काम के सिलसिले में अहमदाबाद में रहता है। घर में दो साल की बच्ची की देखभाल के लिए वह अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को साथ रखती थी। 26 सितंबर 2025 को दोनों बहनें शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। लौटते समय मुरैना जिले के संजय नगर निवासी मौसेरा भाई धर्मेंद्र और उसका दोस्त अमन खान रास्ते में मिले। दोनों उनके साथ घर आ गए और रात में वहीं रुक गए। आधी रात के बाद दोनों आरोपियों ने बहनों को डरा-धमकाकर अपनी हैवानियत दिखाई। धर्मेंद्र ने शादीशुदा महिला से और अमन खान ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया।

Cousin Friend Rape: शादी का झांसा, लूट और जान से मारने की धमकी

अगली सुबह दोनों आरोपी शादी का झांसा देकर बहनों को रेलवे स्टेशन ले गए। टिकट और रहने की व्यवस्था कराने के बहाने उन्होंने 40 हजार रुपये नकद और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए। काफी देर इंतजार के बाद जब आरोपी नहीं लौटे तो बहनों को ठगी का एहसास हुआ। बाद में मायके जाने पर पीड़िता का सामना धर्मेंद्र से हुआ, जहां उसने पैसे और गहने वापस मांगे।

POCSO Act Gwalior News: कई धाराओं में मामला दर्ज (Gwalior Sisters Rape Case)

इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डरकर चुप रही। आखिरकार दोनों बहनों ने हिम्मत जुटाकर माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: बाल खींचे, जमीन पर लिटाकर पीटा! बुकिंग रद्द होने पर महिला मसाज थैरेपिस्ट ने कस्टमर से की मारपीट, वायरल हुआ VIDEO

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।