मौनी के इन तस्वीरों को देख फैंस लगा रहे प्रेगनेंसी के कयास, इस एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

Summary :

टीवी की नागिन मौनी रॉय ने इस साल अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियर से शादी रचा ली है। अब एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी फोटो पोस्ट की है जिसे देखकर फैंस उनके प्रेग्नेंट होने की कयास लगा रहे हैं।

बॉलीवुड में लॉकडाउन
शादियों का सीजन बन गया था। कोविड लॉकडाउन के दौरान बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटिज
ने शादी रचा ली थी। जिसके बाद शादियों का सीजन बॉलीवुड में अभी तक चल रहा है। हाल
ही में आलिया-रणबीर ने शादी रचाई। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने प्रेगनेंसी की
खबर देकर चौंका दिया था। आलिया के प्रेगनेंसी की खबर के बाद बॉलीवुड के हर न्यूली
मैरिड कपल से फैंस गुड न्यूज की उम्मीद कर रहे हैं। किसी भी स्टार की लूज ड्रेस
में फोटो वायरल होते ही फैंस एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की कयास लगा लेते है।
टीवी की नागिन मौनी रॉय ने इस साल अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियर से शादी रचा ली है।
अब एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी फोटो पोस्ट की है जिसे देखकर फैंस उनके प्रेग्नेंट
होने की कयास लगा रहे हैं।

Mouni Roy and Beau Suraj Nambiar Set For A Beach Wedding in Goa | Exclusive

क्या प्रेग्नेंट है मौनी
रॉय-

Mouni Roy shares photos with husband Suraj Nambiar from their post-wedding  festivities | Hindi Movie News - Times of India

मौनी रॉय इंस्टाग्राम पर
अपनी हॉट औऱ ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल
मीडिया पर
अपनी लेटेस्ट तस्वीरें
पोस्ट की है। तस्वीरों में मौनी ने जो आउटफिट पहन रखा है
, वो येलो कलर है लेकिन नाइटी जैसा है। इंस्टा पर इन तस्वीरों
को पोस्ट करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन में कुछ ऐसा लिख दिया है
, जिसे देख हर कोई यही कह रहा है कि कहीं एक्ट्रेस कोई गुड न्यूज तो नहीं देने
जा रही हैं। बता दें फोटो को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- ब्लूम बेबी ब्लूम।
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर हर कोई अपना प्यार बरसाता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच
कई लोगों ने कॉमेंट के जरिए एक्ट्रेस से ये भी सवाल पूछ लिया है कि कहीं वो गुड
न्यूज तो नहीं देने जा रही हैं। फैंस के अलावा एक्ट्रेस रक्षंदा खान ने भी कॉमेंट
में लिखा- गॉड…मैंने ऐसा पढ़ा कि बेबी बूम। लड़की के शादी करने के साइड इफेक्ट्स।

आपको बता दें कि
इसी साल मौनी ने बिजनेस मैन सूरज नांबियर से शादी रचाई है। मौनी ने मलयालम और
बंगाली रीति रिवाज से शादी की थी। मौनी और सूरज ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की
फोटोज शेयर की थी। शादी में सिर्फ कुछ खास लोगों को ही शामिल किया गया था।

Desk Team