ओटीटी पर फिर होगा फिल्मों का बोलबाला, फिल्म ‘हंगामा 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज!

Summary :

बीते साल की तरह इस साल भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। कई फिल्मों की लिस्ट सामने आई है जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

कोरोना महामारी के चलते देशभर में सिनेमाघरों को बंद किया हुआ है।  जिसकी वजह से फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। बीते साल भी कोरोनावायरस की वजह से कई फिल्मों को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। 
OTT प्लेटफॉर्म के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। देश में मौजूदा देखते हुए एक और मजेदार फिल्म घर बैठे-बैठे देखने को मिलने वाली है। जी हां! खबर है कि परेश रावल और शिल्पा शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘हंगामा 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी इस बारें में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन पेपर वर्क खत्म होते ही मेकर्स जल्द ही घोषणा करेंगे। 
 सूत्रों का हवाला देते हुए ये जानकारी शेयर किया है कि निर्देशन प्रियदर्शन की फिल्म ‘हंगामा 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। सूत्र की मानें तो मेकर्स इसे सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।  मेकर्स को इस फिल्म के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरफ से एक आकर्षक ऑफर मिल चुका है। 
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मौखिक तौर पर मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बीच डील फाइन चुकी है। फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन, चेतन जैन और गणेश जैन बस काजगी कार्रवाई करने को पूरा करने के कगार पर हैं। पैसे की लेनदने के बाद इस संबंध में पेपर वर्क अगले वीक तक पूरा कर लिया जाएगा। पेपर वर्क पूरा होते ही हॉटस्टार की टीम इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर देगी।

Desk Team