Munawar Faruqui ने इस खिलाड़ी को पछाड़ उठाई Bigg Boss 17 विनर की ट्रॉफी

Summary :

28 जनवरी को बिग बॉस 17 को उसका विजेता मिल गया। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सलमान खान ने उनके नाम का एलान किया है। इसी के साथ बिग बॉस 17 का सफर अब खत्म हो चुका है। मुनव्वर के साथ अभिषेक कुमार मुकाबले में थे लेकिन कम वोटिंग के चलते वह फर्स्ट रनर अप बनकर रह गए। मुनव्वर की कई कंटेस्टेंट्स के साथ दोस्ती रही तो कई के साथ झगड़ा देखने के लिए मिला।शो के अंदर मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही और इन सब…

Munawar Faruqui lifts the trophy beating Abhishek Kumar

28 जनवरी को बिग बॉस 17 को उसका विजेता मिल गया। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सलमान खान ने उनके नाम का एलान किया है। इसी के साथ बिग बॉस 17 का सफर अब खत्म हो चुका है। मुनव्वर के साथ अभिषेक कुमार मुकाबले में थे लेकिन कम वोटिंग के चलते वह फर्स्ट रनर अप बनकर रह गए।

Munawar Faruqui lifts the trophy beating Abhishek Kumar

मुनव्वर की कई कंटेस्टेंट्स के साथ दोस्ती रही तो कई के साथ झगड़ा देखने के लिए मिला।शो के अंदर मुनव्वर फारूकी की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही और इन सब उतार-चढ़ाव के बाद उन्होंने बिग बॉस 17 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

पांच लोगों के बीच था मुकाबला

बिग बॉस में पांच फाइनलिस्ट- मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्रारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी के बीच के मुकाबला था। शो में सबसे पहले अरुण माशेट्टी को बाहर किया गया। उनके बाद अंकिता लोखंडे बाहर हुई।

Munawar Faruqui lifts the trophy beating Abhishek Kumar

टीवी की पॉप्युलर बहू अंकिता के बाहर होने के बाद प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा की भी शो से विदाई हो गई। लास्ट में दो कंटेस्टेंट्स अभिषेक कुमार और मुनव्वर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें मुनव्वर ने जीत हासिल कर अपने नाम बिग बॉस की ट्रॉफी कर ली।

राशि के साथ मिलीं ये चीजें

बिग बॉस के 17वें सीजन के विजेता का एलान सलमान खान ने किया। उन्होंने मुनव्वर को विनर की ट्रॉफी दी। मुनव्वर को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये और हुंडई की एक कार क्रेटा मिली है। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इतनी बड़ी रकम जीतने पर कहा कि ‘मेरा ध्यान सिर्फ अभी ट्रॉफी पर है। ट्रॉफी लेकर डोंगरी जाना है। 50 लाख तो अभी आपने बताया तो ध्यान आया’।

Munawar Faruqui lifts the trophy beating Abhishek Kumar

बता दें, मुनव्वर फारूकी का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मुनव्वर ने बतौर स्टैंड अप कॉमेडियन भी अपने करियर को पंख दिए हैं। लेकिन आज उनके चर्चे हर जगह होते हैं।

Ritika Jangid