पीएम मोदी एक्टर अक्षय कुमार के ‘फिर मुस्कराएगा इंडिया’ गाने के हुए मुरीद,बोलें लड़ेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया

Summary :

घातक कोरोना वायरस के खौफ ने आज देशभर में सभी लोगों को घर के अंदर कैद रहने को मजबूर कर दिया है।

घातक कोरोना वायरस के खौफ ने आज देशभर में सभी लोगों को घर के अंदर कैद रहने को मजबूर कर दिया है। इस समय कोरोना वाररस की जंग में आगे निकल जानें के लिए लगभग सभी लोगों को खुद के अंदर पॉजिटिव बनाए रखना एक सबसे बड़ा चैलेंज है। क्योंकि 130 करोड़ लोगों के लिए लंबे वक्त तक घरों में रहना आसान नहीं है।  ऐसे में सरकार की ओर से लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। 
बॉलीवुड में बनाया बेहद खूबसूरत गाना
हाल ही में बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने सभी हिन्दुस्तानियों के अंदर पॉजिटिविटी की लॉ जलाने के लिए एक बहुत सुंदर गीत बनाया है,जिसका नाम मुस्कुराएगा इंडिया है। इस होप-एंथम यानी उम्मीदों के गाने को खिलाड़ी अक्षय कुमार,आयुष्मान खुराना,विक्की कौशल,सिद्धार्थ मल्होत्रा,तापसी पन्नू,कियारा अडवाणी,राजकुमार राव और कार्तिक आर्यन ने मिलकर गुनगुनाया है।
 इस दौरान खास बात यह है कि इन सभी सितारों ने ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ गाने का वीडियो अपने-अपने घरों में रहकर ही शूट किया है। जिसके बाद यह गाना सोमवार की शाम को रिलीज किया गया है। अब यह सेलेब्स का आपस में मिला जुला गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वारयल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। बता दें कि गाने का मुख्य मकसद लोगों को लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित करना और इस लड़ाई में एकजुट करना है।
इतना ही नहीं सेलिब्रिटिज के होप-एंथम गाने की खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी बॉलीवुड की तारीफ करी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है फिर मुस्कुराएगा इंडिया,फिर जीत जाएगा इंडिया। इंडिया लड़ेगा और इंडिया जीतेगा। हमारी फिल्म फ्रैटर्निटी का एक अच्छा इनिशिएटिव। पीएम ने ट्वीट के साथ मुस्कुराएगा इंडिया का वीडियो भी जारी किया है। 
बताते चले कि बॉलीवुड स्टार्स के इस गाने को विशाल मिश्रा ने कम्पोज और गया है। जबकि मुस्कुराएगा इंडिया को अक्षय कुमार की कम्पनी केप ऑफ गुड फिल्म्स का इनिशिएटिव है।

Desk Team