विश्वास एक ऐसी शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया को फिर से बसाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ साउथ एशिया की पहली व्हीलचेयर एक्ट्रेस और मोटिवेशनल स्पीकर गीत ने किया है। गीत ने 10 साल की उम्र में एक कार एक्सीडेंट में अपने चलने की क्षमता खो दी थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने विश्वास से आज वह सोशल मीडिया आइकॉन बन चुकी हैं तथा लाखों युवाओं को मॉटिवेट करती हैं।
वह कहती हैं हर रोज अपने फैन्स को सुबह-सुबह एक मॉटिवेशनल मैसेज या वीडियो पोस्ट करती हूं और यहीं से मेरी दिनचर्या भी शुरू होती है। गीत के वर्तमान में फेसबुक में पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। अपनी जर्नी को साझा करने के लिए हाल ही में उन्होंने पंजाब केसरी की यूनिट जे. आर. मीडिया इंस्टीट्यूट पहुंची।
बचपन से था एक्टर बनने का सपना
बीतचीत में गीत ने बताया कि बचपन से ही एक्टर बनना चाहती थी। मुझे एक्टिंग का बेहद शौक था, इसलिए मैं स्कूल के हर कार्यक्रम में भाग लेती थी। मेरे एक्सीडेंट के बाद सब कुछ छूट गया, लेकिन मैंने हार नहीं मानी, क्योंकि मैं अपने सपने पूरा करना चाहती थी और अपने साथ सबके चेहरे पर खुशियां लानी चाहती थी। बस मैं आगे बढ़ती गई और आज उसी की बदौलत आपके सामने हूं।
हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना मुझे खुशी देती है
सच कहूं तो मुझे लगता है कि जिस दिन हम अपने से बाहर की दुनिया देखेंगे तो अपने सारे दु:ख-दर्द भूल जाएंगे। मेरे जीवन का अब एक ही लक्ष्य है कि मैं हर व्यक्ति के चेहरे पर एक स्माइल लाऊं। मेरी एक एनजीओ है जिसका नाम ‘स्माईल’ है। बस उसी के तहत हम छोटे-छोटे बच्चों को कुछ न कुछ गिफ्ट देते रहते हैं और एक अच्छा व्यक्ति बनने की नसीहत देते हैं।
‘आई कैन’ पर करती हूं विश्वास
मैंने बहुत से लोगों को देखा है कि वह जल्दी से हार मान लेते हैं और अपने काम से पीछे हट जाते हैं, सिर्फ यही कहकर की ‘आई कान्ट’ लेकिन मुझे लगता है कि वह इसे करें तो सबसे आसान काम यही होगा। मैं यूथ को भी कहना चाहती हूं कि एक बार ‘आई कैन’ अपनी जिंदगी में शामिल करें, फिर देखें कि इस दुनिया में सब कुछ आसान है।
फैन्स के मैसेज पर आधारित होते हैं वीडियोज
पैरेंट्स को रोल मॉडल मानने वाली गीत कहती हैं कि फैन्स द्वारा भेजे गए मैसेज या टॉपिक पर ही अपने वीडियोज को आधारित करती हूं। इसी के अनुसार स्क्रिप्ट तैयार करती हूं तथा मम्मी के साथ शूट करती हूं। मम्मी कैमरा हैंडल करती हैं। शूट के बाद खुद ही वीडियो एडिट कर उसे पोस्ट करती हूं। कभी-कभी खुद से ही टॉपिक सोचकर स्क्रिप्ट लिखती हूं।


Download Android App
Download iOS App








