टीवी एक्टर आमिर अली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो एक लड़की के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीरों में लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन उनके फैंस इन तस्वीरों पर मजेदार कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
आमिर अली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस का मानना है कि ये लड़की उनकी नई गर्लफ्रेंड हैं। बता दे, आमिर अली तस्वीरों में एक नीले कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पार्टनर रेड टॉप और येलो शॉर्ट्स में दिख रही हैं।
दोनों समुद्र की लहरों में मस्ती कर रहे हैं। जिससे उनके फैंस के बीच इस फोटो को लेकर एक्साइटमेन्ट बढ़ गई है। बता दें कि आमिर के करीबी दोस्त भी उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। लेकिन आमिर ने इस लड़के के बारे में अब तक कुछ भी नहीं बताया है की ये कौन है। वैसे हो सकता है की ये तस्वीर उनके किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सों हो या फिर सच में ये मिस्ट्री गर्ल उनकी नई गर्लफ्रेंड हो। अब सच क्या है वो तो बस आमिर को ही पता है।


Download Android App
Download iOS App




