Naagin 7 Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो नागिन 7 दर्शकों के लिए एक बार फिर जबरदस्त रोमांच लेकर आ रहा है। आने वाले एपिसोड में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जहां बदले, रहस्य और साज़िश का माहौल और गहरा होता नजर आएगा। सूरी परिवार से हिसाब चुकता करने के इरादे से अनंता अब अलग ही रूप में दिखाई देगी। इसी बीच एरुल की एक्टिविटीज़ भी तेज होती नजर आएंगी, क्योंकि उसने एक बेहद कीमती चीज़ की खोज शुरू कर दी है। उधर, परमीत भी चुप बैठने वालों में से नहीं है और वह अपनी अगली चाल चलने की तैयारी में है।
Naagin 7 Upcoming Twist: अनंता का वापसी ड्रामा -अब बदला ही बदला!

टीवी की सबसे फेमस सुपरनेचुरल फ्रैंचाइज़ नागिन 7 के 18 जनवरी वाले एपिसोड में सब कुछ बदल गया। जहां परमीत और उसके गुंडे पुरवी को दफनाने की कोशिश कर रहे थे, वहीं भगवान महादेव के शक्तिशाली निशान से ऊर्जा फ़ुटती है। अचानक पुरवी फिर ज़िंदा हो जाती है और नागरानी अनंता के रूप में अपनी शक्तियाँ जगाती है। पुरवी ने अपने दुश्मनों को रोका, बम की साज़िश फेल कर दी और महाकुम्भ में पैदा हुए ड्रैगन से भी सामना किया।
Naagin 7 Mahayudh: ड्रैगन के साथ महा युद्ध और VFX ट्रोलिंग!

नए प्रोमो में अनंता और एक भयानक ड्रैगन के बीच जबरदस्त युद्ध दिखाया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर फ़ैंस ने इसे खूब ट्रोल किया। कई लोगों का कहना है कि ड्रैगन-नागिन सीन्स कार्टून जैसा या कमी खराब VFX लग रहा है और इसे मज़ाक की तरह देखा जा रहा है।
Naagin 7 Spoiler : अनंता की नई पहचान -‘महानागरानी’

एपिसोड में पुरवी अब पूरी तरह अनंतकुल की नागरानी बन चुकी है। उसने न सिर्फ अपने दुश्मनों से बदला लेने का प्रण लिया, बल्कि अपने परिवार की हत्या के पीछे के लोगों को हराने का लक्ष्य भी रखा है।
Read More: Neha Kakkar को है अपने करियर से दिक्क्त?, जानें पोस्ट शेयर कर ब्रेक लेने के पीछे का सच..


Download Android App
Download iOS App




