Naagin 8 New Actress: टीवी का सबसे फेमस शो Naagin एक बार फिर सुर्खियों में है। ‘Naagin 7’ अब अपने क्लाइमैक्स की तरफ बढ़ रहा है और कहानी ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां हर राज खुलने वाला है। जैसे-जैसे शो अपने अंत के करीब आ रहा है, वैसे-वैसे फैंस की नजरें ‘Naagin 8’ पर टिक गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है- इस बार कौन सी एक्ट्रेस नागिन बनकर टीवी पर राज करने वाली है? प्रोड्यूसर Ekta Kapoor इस बार भी एक दमदार, ग्लैमरस और एक्सप्रेसिव फेस की तलाश में हैं, जो शो को फिर से TRP की ऊंचाइयों तक पहुंचा सके।
Naagin 8 New Actress: ‘Naagin 7’ का क्लाइमैक्स, कहानी पहुंची अपने सबसे बड़े मोड़ पर

‘Naagin 7’ की कहानी इस वक्त अपने सबसे इंटेंस फेज में चल रही है। नागिन और दुश्मनों के बीच की जंग अब अंतिम पड़ाव पर है, जहां बदले, प्यार और धोखे की सारी पोल खुल रही हैं। मेकर्स ने इस बार कहानी में कई ट्विस्ट डाले, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही। अब जब शो खत्म होने के कगार पर है, तो मेकर्स पहले से ही ‘Naagin 8’ की तैयारी में जुट चुके हैं। Ekta Kapoor जानती हैं कि नए सीजन की सफलता काफी हद तक उसकी लीड एक्ट्रेस पर निर्भर करती है, यानी नई नागिन पर।
Naagin VFX Controversy: VFX ने बिगाड़ा शो का बैलेंस?

पिछले कुछ सीजन में ‘Naagin’ शो में VFX और CGI का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। बड़े-बड़े शैप शिफ्टिंग सीन्स, फाइट सीन और जादुई विजुअल्स ने शो को विजुअली स्ट्रॉन्ग जरूर बनाया, लेकिन कई दर्शकों का मानना है कि इसके कारण कहानी की गहराई और इमोशन कमजोर पड़ गए।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि शो अब ज्यादा “visual effects driven” हो गया है और स्टोरीलाइन पीछे छूट गई है। इसी वजह से TRP पर भी हल्का असर देखने को मिला। हालांकि मेकर्स ने इसे पूरी तरह नकारा नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ‘Naagin 8’ में इस बैलेंस को ठीक करने की कोशिश होगी।
Ekta Kapoor Naagin Casting: ‘Naagin 8’ के लिए ये 8 एक्ट्रेसेस बनीं सबसे मजबूत दावेदार

टीवी इंडस्ट्री में इस वक्त कई ऐसे चेहरे हैं जो ‘Naagin 8’ की लीड बन सकते हैं। पॉपुलैरिटी, एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए ये नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं-
1. Jennifer Winget – एक्सप्रेशन और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, फैंस की पहली पसंद
2. Shivangi Joshi– मासूमियत और स्ट्रॉन्ग स्क्रीन प्रेजेंस, युवा दर्शकों में जबरदस्त क्रेज
3. Surbhi Chandna– पहले भी ‘Naagin 5’ में कमाल दिखा चुकी हैं, दोबारा वापसी की चर्चा
4. Ankita Lokhande– क्लासिक ब्यूटी और दमदार एक्टिंग, रोल में गहराई ला सकती हैं
5. Rubina Dilaik– स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी और Bigg Boss विनर होने का फायदा
6. Sriti Jha – इमोशनल और इंटेंस रोल्स में महारत
7. Isha Malviya – यंग और ग्लैमरस फेस, Gen-Z ऑडियंस को जोड़ सकती हैं
8. Tanya Mittal – नया चेहरा, लेकिन सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
इन सभी नामों में एक बात कॉमन है- ये सभी स्क्रीन पर मजबूत प्रेजेंस रखती हैं और नागिन जैसे रोल को अलग अंदाज दे सकती हैं।
Naagin: अब तक की सभी नागिनें, किसने मचाया सबसे ज्यादा धमाल?

अब तक इस फ्रेंचाइज़ी ने कई बड़ी अभिनेत्रियों को नागिन के रूप में पेश किया है:
- Naagin Season 1 – Mouni Roy ने शो को आइकॉनिक बना दिया
- Naagin Season 3 – Surbhi Jyoti और Anita Hassanandani ने इसे एंटरटेनिंग लेवल पर पहुंचाया
- Naagin Season 4 – Nia Sharma ने अपने स्टाइल से अलग पहचान बनाई
- Naagin Season 5 – Surbhi Chandna ने शो में नया फ्लेवर दिया
- Naagin Season 6 – Tejasswi Prakash ने शो को TRP चार्ट में टॉप पर पहुंचाया
फैंस का मानना है कि सबसे बेहतरीन सीजन Season 1 (Mouni Roy) और Season 6 (Tejasswi Prakash) रहे, क्योंकि इनमें कहानी और इमोशन का सही संतुलन था।
Ekta Kapoor Game Plan: कैसी होगी ‘Naagin 8’ की नई नागिन?

Ekta Kapoor हमेशा अपनी नागिन के लिए ऐसे चेहरे चुनती हैं जो सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेसिव और इंटेंस भी हों। पहले Mouni Roy और Surbhi Jyoti जैसे चेहरों ने शो को सुपरहिट बनाया। अब ‘Naagin 8’ के लिए भी मेकर्स ऐसी ही एक्ट्रेस चाहते हैं जो- ग्लैमरस हो इमोशन्स को बखूबी दिखा सके और दर्शकों को कहानी से बांधकर रखे, अगर ट्रेंड देखें, तो Bigg Boss कनेक्शन भी अहम हो सकता है, लेकिन इस बार Ekta Kapoor किसी established TV स्टार पर भी बड़ा दांव खेल सकती हैं।
Read More: Elvish Yadav ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को किया Reject! वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे…


Download Android App
Download iOS App




