Samantha से तलाक लेकर Naga Chaitanya को नहीं हुआ कोई पछतावा! बोलें- ‘वो मेरे लिए एक…’

Summary :

साउथ अभिनेता नागा चैतन्य ने अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के बाद अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है। बीते कुछ समय पहले ही अभिनेता ने साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लिया था। अब नागा चैतन्य ने सामंथा से अलग होने के बाद अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है।

साउथ स्टार नागा चैतन्य अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक की वजह से एक्टर ज्यादातर चर्चा में बने रहते हैं। सामंथा और चैतन्य साउथ इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी हुआ करती थी, लेकिन दोनों के अलग होने की खबर से कपल के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। वहीं, सामंथा से अलग होने के बाद अब जाकर नागा चैतन्य ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान जब एक्टर से सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें लाइफ में लिए अपने किसी डिसीजन पर पछतावा हुआ है? इस पर चैतन्य ने कहा कि उन्हें जीवन में कोई खास पछतावा नहीं है। उनके जीवन में उन्हें किसी फैसले को लेकर पछताना नहीं पड़ा। बस सब कुछ सिर्फ एक सबक है।
वहीं, इस सवाल पर जोर देकर पूछने पर एक्टर ने आगे कहा, “हो सकता है कि मैंने अपनी लाइफ में कुछ फिल्में करने को लेकर अच्छा फैसला नहीं लिया हो। ऐसी दो या तीन फिल्में हैं, जिन्हें लेकर मेरा फैसला अच्छा नहीं रहा। वो मेरे लिए एक सबक था।” नागा चैतन्य ने हाल ही में आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। दोनों की साथ में कई फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। हाल ही में दोनों की लंदन से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में है लेकिन दोनों अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा में नागा चैतन्य को आखिरी बार देखा गया था। वही, शोभिता अपनी हालिया रिलीज फिल्म पीएस 2 को लेकर खबरों में बनी हुई है। मणि रत्नम की मल्टी स्टारर मूवी ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी, आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर जैसे सितारे अहम किरदार में हैं।
वहीं, सामंथा रुथ प्रभु आखिरी बार ‘शाकुंतलम’ में नजर आईं थीं। उनकी ये फिल्म कालिदास द्वारा लिखी एक लोकप्रिय भारतीय क्लासिक नाटक ‘अभिज्ञान शाकुन्तलम’ पर आधारित थी, जो प्राचीन भारत के सबसे महान कवि और नाटककार थे। बता दें कि पैन इंडिया फिल्म ‘शाकुंतलम’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। सामंथा जल्द ही विजय देवरकोंडा संग फिल्म कुशी में नजर आएंगी।

Desk Team