ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने 14 अक्टूबर को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी। इस भव्य शादी में कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थी। अब बीते गुरूवार 28 नवंबर को दिल्ली में इस शादी के ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया।

इस रिसेप्शन पार्टी में देशभर की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई और साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। अब इस ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया अपर खूब वायरल हो रही है।

मोहिना कुमारी सिंह ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है, जिनमे वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाती नजर आयी। पीएम मोदी भी इन तस्वीरों में खिलखिलाते हुए नजर आ रहे है।
मोहिना कुमारी सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा, ” हमारे रिसेप्शन में सम्माननीय प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति से मैं धन्य हो गयी।” तस्वीरों में मोहिना खुमारी के करीबी रिश्तेदार भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेफी के लिए पोज़ देते दिखाई दिए।
बात दें मोहिना कुमारी सिंह मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले महाराजा पुष्पेंद्र सिंह जूदेव की बेटी है और उन्हें रीवा की राजकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। हिट टीवी शो ‘ ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहिना कुमारी सिंह ने कार्तिक की बहन कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था।

इसके अलावा मोहिना रेललित्य शो डांस इंडिया डांस और बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी नजर आ चुकी है। मोहिना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद वो बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगी और सारा फोकस अपनी शादीशुदा जिंदगी पर रखेंगी।



Download Android App
Download iOS App



