बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है जिस वजह से वो आए दिन ट्रोल भी होती रहती हैं। एक बार फिर अदाकार खबरों में बनी हुई हैं और मगर इस बार एक्ट्रेस ने कुछ नहीं कहा बल्कि उनके लिए सरहद पार पाकिस्तान से खास पैगाम आया है।

ये मैसेज पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के हैंडसम क्रिकेटर नसीम शाह ने दिया है। पाकिस्तान के इस यंग क्रिकेटर का नाम पहले भी उर्वशी रौतेला संग जुड़ चुका है। कुछ समय पहले उर्वशी रौतेला ने नसीम शाह को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया था, जिसके बाद उनकी और नसीम के लिंकअप की खबरें खूब उड़ी थी। अब नसीम ने उर्वशी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

इंटरनेट पर पाक क्रिकेटर नसीम शाह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो उर्वशी रौतेला से जुड़े सवाल का जवाब देते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में नसीम शाह एक इवेंट में पहुंचे थे जहां पैप्स ने उनसे सवाल किया कि ‘एक इंडियन एक्ट्रेस है उर्वशी रौतेला…आप उनके लिए कोई मैसेज देना चाहेंगे ?’
इस सवाल का नसीम ने मजेदार जवाब दिया। पाकिस्तानी क्रिकेटर सवाल सुनकर हंसते हुए बोले- अगर मैं मैसेज दूंगा तो आप लोग वायरल कर देंगे। ये कहने के बाद वो हंसने लगते हैं। इसके बाद जब उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा जाता है तो क्रिकेटर कहते है कि ‘तैयार है दुल्हन तो उस टाइम काम रेडी होगा। शादी कर लूंगा।’





पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के इस जवाब के बाद पूरे सोशल मीडिया में हल्ला मच गया है। क्रिकेटर के इंटरव्यू का ये क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग नसीम के शादी वाले वीडियो को उर्वशी से जोड़कर देख रहे हैं जबकि ऐसा नहीं है। क्रिकेटर का ये वायरल वीडियो एडिटेड है इसलिए नसीम के जवाबों को मजेदार एंगल से कट-पेस्ट किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



