भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपना 27वां बर्थडे 11 अक्टूबर रविवार यानी आज मना रहे हैं। हार्दिक पांड्या को जन्मदिन पर उनके फैन्स ने शुभकामनाएं भेज रहे हैं। लेकिन हार्दिक के जन्मदिन पर सबसे प्यार संदेश उनकी पत्नी और एक्ट्रस नताशा स्टेनकोविक ने लिखा है। नताशा ने सोशल मीडिया पर हार्दिक को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ अपनी कई पुराने यादें शेयर की हैं।

नताशा ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक संग तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे सबसे खास दोस्त, मेरा प्यार। तुम हमारी जिंदगी में खुशी और उत्साह लेकर आए। मैं हर उस पल के लिए शुक्रगुजार हूं जो हमने साथ में बिताए। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। तुम जल्दी वापस आओगे और अगस्त्य के साथ वक्त बिताओगे।
अपनी पोस्ट में नताशा ने आगे लिखा, वो तुम्हें बहुत याद कर रहा है। तुम सबसे अच्छे हो। हम तुमसे प्यार करते हैं। यूं ही चमकते रहो और हमारे लिए प्रेरणा बने रहो। तुम इस दुनिया की सारी खुशियों के हकदार हो। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए इस समय हार्दिक पांड्या यूएई में हैं। यही वजह है कि हार्दिक को नताशा बहुत मिस कर रही हैं।

हार्दिक के बर्थडे पर नताशा ने अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया है। एक तस्वीर हार्दिक और नताशा की वो है जब उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज किया था। उसके बाद दूसरी नताशा की प्रेग्नेंसी के समय की है। इसके बाद हार्दिक और नताशा की बेबी बंप के साथ तस्वीर है।

आखिरी की दो तस्वीरें बेटे के साथ हार्दिक की नताशा ने साझा की है। वहीं एक वीडियो है जिसमें बेटे संग खेलते हार्दिक नजर आ रहे हैं। हार्दिक और नताशा ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी और फैन्स को इसके बारे में बताया था। नताशा ने 30 जुलाई को बेटे को जन्म दिया।


Download Android App
Download iOS App



