National Crush Tanya Mishra: जानें कौन हैं इंडिया की नई नेशनल क्रश Tanya Mishra? जिनकी ग्लैमरस तस्वीरों ने खींचा सबका ध्यान

Summary :

मॉडल और अभिनेत्री तान्या मिश्रा अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और प्रशंसक उन्हें 'नई नेशनल क्रश' कह रहे हैं। मॉडलिंग के साथ उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता के बीच उनके पुराने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।

मॉडल और एक्ट्रेस तान्या मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी हालिया ग्लैमरस तस्वीरों को फैंस की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है और कई यूजर्स उन्हें ‘भारत की नई नेशनल क्रश’ तक कह रहे हैं। हालांकि, यह टैग फैंस की ओर से दिया गया एक इनफॉर्मल नाम है, लेकिन इसके चलते तान्या के मॉडलिंग करियर और एक्टिंग से जुड़े कामों पर भी लोगों का ध्यान गया है। इंस्टाग्राम पर तान्या के करीब 12 लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से अब उनके फैशन लुक्स के साथ-साथ उनके पुराने और मौजूदा प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चाएं बढ़ रही है।

National Crush Tanya Mishra: मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर

तान्या मिश्रा मुंबई में रहकर मॉडलिंग और एक्टिंग की फील्ड में काम करती हैं। वह बेसिकली बिहार के गया की रहने वाली हैं। 31 जनवरी 1999 को जन्मीं तान्या ने मगध यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद ग्लैमर और एंटरटेंमेंट की दुनिया में कदम रखा। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई मेन फैशन और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया। उनके प्रोफेशनल पोर्टफोलियो में फेमिना, फिल्मफेयर और ग्राज़िया जैसे पब्लिकेशन्स से जुड़ी एवेलेबिलिटी शामिल है। अप्रैल-मई 2024 के फेमिना प्वाइंट के कवर पर भी उन्हें जगह मिली थी।

तान्या ने ब्यूटी पेजेंट्स में भी हिस्सा लिया है। साल 2019 में आयोजित IAWA मिस इंडिया कॉम्पटीशन में वह चौथी रनर-अप पोजीशन पर रही थीं। इसके अलावा, उन्हें फेमिना अचीवर्स अवॉर्ड 2024 और लोकमत अवॉर्ड 2023 समेत कुछ बाकी अवॉर्ड्स से सम्मानित किए जाने की जानकारी भी उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल में मिलती है।

फिल्मों और वेब सीरीज में भी आजमा रहीं एक्टिंग

Who is Tanya Mishra
Who is Tanya Mishra (Source: Google)

मॉडलिंग के साथ तान्या ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है। उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। उनकी फिल्मों में ‘गज़नवी’ और ‘चेज़’ का नाम शामिल है। ‘चेज़’ में उनके एक सीबीआई इंस्पेक्टर का रोल निभाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, तान्या जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला जैसे कलाकारों वाली वेब सीरीज ‘चिड़िया उड़’ से भी जुड़ी रही हैं। म्यूजिक वीडियोज की बात करें तो उनके प्रोफाइल में ‘नखरो’ और ‘तू मेरा हो जाएगा’ समेत कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।

सोशल मीडिया ने बढ़ाई पहचान

Tanya Mishra Net worth
Tanya Mishra Net worth (Source: Google)

तान्या की नई तस्वीरों के वायरल होने के बाद उनके पुराने काम को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई है। फैंस उनके फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं उनके एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी दिलचस्पी दिखाई जा रही है। उनकी किसी अपकमिंग फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन प्रोडक्शन, स्टार कास्ट या तान्या के रोल से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने आने तक इन दावों को महज अटकल के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

अगर तान्या के नेटवर्थ की बात करें तो वो तकरीबन 80 लाख से 1 करोड़ के बीच बताई जा रही है, हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल तान्या मिश्रा मॉडलिंग, फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज के जरिए एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ती पॉपुलैरिटी ने उनकी पहचान को और बेहतर किया है और अब उनके फैंस की नजर उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी है।

Read More: The Vvaan Box Office Day 2: Sidharth Malhotra की फिल्म ने दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई, पहले दिन के मुकाबले जानें कितना हुआ इज़ाफा?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।