नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में बनाया अपने सपनों का महल, देखें व्हाइट मैंशन की इनसाइड PHOTOS

Summary :

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। साथ ही एक्टर अपनी अदाकारी के दम पर किसी भी करैक्टर में आसानी से ढल जाते हैं ।

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। साथ ही एक्टर अपनी अदाकारी के दम पर किसी भी करैक्टर में आसानी से ढल जाते हैं। खास बात एक्टर का हर एक किरदार उनके दर्शकों के मन में अपनी छाप छोड़ जाता है। नवाजुद्दीन हर तरह के किरदार को पूरी तरह अपना बना लेते हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से अक्सर सुर्खिया बटोरने वाले नवाजुद्दीन एक बार फिर से चर्चा में छाए हुए है, लेकिन इस बार वह अपनी एक्टिंग के लिए नही बल्कि नए घर के लिए खबरों में है।
जी हां, बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के वाले हर एक सितारे की ये ख्वाहिश होती है कि वह इस मायानगरी में अपना एक सपनों का घर बनाए। अब अपने इस सपने को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पूरा किया है। जिन्होंने मुंबई में अपने लिए एक बेहद आलिशान बंगला बनवाकर सभी को हैरान कर दिया है। वहीं सब इस लग्जरी बंगले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में मुंबई में अपना बेहद आलिशान घर बनवाया है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इस बंगले की खास बात यह है कि इसका लुक एक्टर के गांव बुढ़ाना वाले घर से इंस्पायर्ड है। जिसे नवाजुद्दीन ने खुद इंटीरियर डिजाइन किया है। उनके इस बंगले को तैयार होने में पूरे तीन साल लगे हैं।
बॉलीवुड में करीब 10 सालों से एक्टिव अभिनेता ने आखिरकार सपनों के शहर मुंबई में अपना बेहद आलिशान घर बना लिया है।  एक्टर ने अपने इस भव्य व्हाइट मैंशन का नाम नवाजुद्दीन ने अपने पिता के नाम पर ‘नवाब’ रखा है। जानकारी के लिए बता दें, एक्टर के पिता का नाम नवाबुद्दीन सिद्दीकी है। नवाजुद्दीन के घर में बेहतरीन नक्काशी की गई है। चारों तरफ से सफेद रंग के बने इस आलीशान बंग्ले में काफी बड़ा बरामदा, शानदार छत और ओपन एरिया मौजूद है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स है। सभी फिल्मों में उनका अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेगा। जिनमें ‘नो लैंड्स मैन’, ‘टीकू वेड्स शिरू’, ‘अदभुत’, ‘हीरोपंती 2’ और ‘जोगिरा सारा रा रा’ शामिल है। फिलहाल, एक्टर वाजुद्दीन कंगना रनौत की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर नजर आनेवाली हैं।

Desk Team