फेमस बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नीति मोहन ने हाल ही में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई हैं। इस ख़ास मौके पर नीति ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी। ये अनाउंसमेंट इतनी बड़ी थी की पूरी इंडस्ट्री और नीति के फैंस खुशियां मनाते नज़र आए।
दरअसल, नीति मोहन ने अपने फैंस के साथ एक और ख़ास न्यूज़ शेयर की है। नीति ने अपने इंस्टाग्राम पर पति निहार के साथ कुछ लविंग फोटोज़ शेयर की हैं जिनके साथ उन्होंने ये अनाउंस किया है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बनने वाली हैं।
नीति ने इंस्टाग्राम पर चार फोटो शेयर की हैं। हर फोटो में सिंगर अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करती दिख रही हैं और निहार उन्हें ढेर सारा प्यार करते दिख रहे हैं। दोनों की फोटोज़ से ही उनके पहली बार पैरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही है। फोटोज़ में नीति ने यैलो एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो काफी कूल लग रही हैं।

अब सिंगर के पोस्ट पर कमेंट कर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ये पोस्ट तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। सभी बॉलीवुड हस्तियां, म्यूज़िशन, सिंगर्स और फैंस नीति की इस अनाउंसमेंट पर दिल खोलकर उन्हें बधाइयाँ दे रहे है।


Download Android App
Download iOS App





